फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अफगानिस्तान के बाहर होने पर कोच ट्रॉट ने ICC को घेरा; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने भारत पर लगाया आरोप

Thu, 27 Jun 2024 07:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तारोबा

सार

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए यह उपयुक्त नहीं थी।
विज्ञापन
माइकल वॉन और जोनाथन ट्रॉट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। अफगानिस्तान का इस टी20 विश्व कप में सफर शानदार रहा। टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, अंतिम चार के मुकाबले में उसे हारना पड़ा। इस हार के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए यह उपयुक्त नहीं थी।
विज्ञापन

ट्रॉट ने आईसीसी पर साधा निशाना

अफगानिस्तान के कप्तान और कोच - फोटो : ICC/T20 World Cup
दरअसल, सेमीफाइनल मैच के दौरान पिच से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिल रहा था और इसमें अनिश्चित उछाल भी थी। अफगानिस्तान की टीम इस पिच पर केवल 56 रन बनाकर आउट हो गई जो टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूनतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर दिया लेकिन उसके बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ा। ट्रॉट ने मैच के बाद कहा, 'मैं खुद को परेशानी में नहीं डालना चाहता, लेकिन यह उस तरह की पिच नहीं थी जिस पर कोई विश्व कप का सेमीफाइनल खेलना चाहेगा।' इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि इस पिच ने बल्लेबाजी को पूरी तरह से खेल से बाहर कर दिया।

'बराबरी का होना चाहिए था मुकाबला'

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
उन्होंने कहा, 'मुकाबला बराबरी का होना चाहिए। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि यह सपाट होनी चाहिए जिसमें स्पिन या सीम मूवमेंट न हो। मेरे कहने का मतलब है कि आपको बल्लेबाजों की भी चिंता होनी चाहिए। बल्लेबाजों को अपने पांव के मूवमेंट पर विश्वास होना चाहिए और उन्हें अपने कौशल का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए। टी20 का खेल आक्रामकता तथा रन बनाने और विकेट लेने से जुड़ा है। यह प्रारूप क्रीज पर टिके रहने के लिए नहीं बना है।'

'अफगानिस्तान के खिलाड़ी थके हुए थे'

अफगानिस्तान - फोटो : ICC
तारोबा में विश्व कप के पांच मैच खेले गए जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम केवल एक बार 100 रन के पार पहुंची। मेजबान वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 149 रन बनाए और उसका सफलतापूर्वक बचाव भी किया। अफगानिस्तान का अपना पहला विश्व कप सेमीफाइनल खेलने से पहले काफी व्यस्त कार्यक्रम था और ट्रॉट ने कहा कि उनके खिलाड़ी थके हुए थे। ट्रॉट ने कहा, 'हम पिछले मैच के बाद तीन बजे होटल पहुंच पाए थे और इसके पांच घंटे बाद हमें निकलना पड़ा। इस तरह से हमें सोने का बहुत अधिक वक्त नहीं मिला और खिलाड़ी वास्तव में थके हुए थे।'

वॉन ने टीम इंडिया को जिम्मेदार ठहराया

माइकल वॉन - फोटो : twitter
ट्रॉट ने कहा, 'हालांकि, हम अपने कार्यक्रम से अवगत थे और यह कोई बहाना नहीं है। जब आप विश्व कप या किसी टूर्नामेंट में खेलते हैं तो सभी चीजें आपके अनुरूप नहीं होती हैं और आपको इन मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ना होता है।' वहीं, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने अफगानिस्तान के बाहर होने के लिए भारत को दोषी ठहराया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की एक सीरीज में वॉन ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के शेड्यूलिंग ने अफगानिस्तान को त्रिनिदाद में प्रोटियाज के खिलाफ मैच के लिए खुद को तैयार करने का बहुत कम मौका दिया।


विज्ञापन

जैसा कि एक फैन ने बताया कि अफगानिस्तान पहले भी इस स्थान पर खेल चुका है, वॉन ने जवाब दिया, 'मुझे पता है, लेकिन यह अभी भी एक अलग स्थान है। आप निश्चित रूप से सेमीफाइनल में कम से कम एक दिन की तैयारी के साथ उतरना चाहते हैं। वॉन ने आगे कहा कि सेमीफाइनल गयाना में खेला जाना चाहिए था, लेकिन चूंकि शेड्यूलिंग भारत के पक्ष में थी, इसलिए चीजें बदल गईं।
वॉन ने लिखा, 'निश्चित रूप से यह सेमीफाइनल गयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा आयोजन भारत के लिए तैयार है, यह दूसरों के साथ बहुत अनुचित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें