फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket : भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस टीम के साथ किया करार, इस टूर्नामेंट में करेंगे शिरकत

Thu, 27 Jun 2024 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टरशायर

सार

रहाणे के जुलाई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे। रहाणे ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेले थे।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के साथ अनुबंध किया। रहाणे मौजूदा सीजने के दूसरे भाग में हिस्सा लेंगे। क्लब ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।  रहाणे के जुलाई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे। रहाणे ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेले थे। 
विज्ञापन

रहाणे ने सभी प्रारूपों (प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए और टी20) में 51 शतक की मदद से 26000 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 265 रन रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूप में 15 शतकों के साथ 8000 से अधिक रन बनाए हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम पांच मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ वनडे कप में भी खेलेंगे। लीसेस्टरशायर की टीम वनडे कप की गत चैंपियन है। वह टीम में 36 वर्षीय खिलाड़ी वियान मुल्डर की जगह लेंगे। मुल्डर अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं।  

टीम से जुड़कर उत्साहित हैं रहाणे 
रहाणे ने कहा,  मैं लीसेस्टरशायर की टीम से जुड़कर काफी उत्साहित हूं। मेरे क्लाउड हेंडरसन और अल्फोंसो थॉमस के साथ अच्छे संबंध हैं और इस सत्र में टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा हूं। मैंने पिछले साल टीम के नतीजों को देखा और उससे काफी प्रभावित हुआ। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी क्रिकेट का आनंद लूंगा और इस सत्र में क्लब की अधिक सफलता में योगदान दूंगा।
विज्ञापन

लीसेस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने कहा,  हम लीसेस्टरशायर में अजिंक्य रहाणे जैसे मंझे हुए खिलाड़ी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। उनके पास अपार अनुभव है। रन बनाने की क्षमता के साथ उनकी नेतृत्व की अच्छी समझ  टीम के लिए बेहद फायदेमंद होंगी। अजिंक्य का आगमन हमारे बल्लेबाजों के लिए खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का एक शानदार मौका देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें