फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद जश्न में डूबा अफगानिस्तान, दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई, जानें

Tue, 25 Jun 2024 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को भी बाहर कर दिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर बांग्लादेश को हराकर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ चरण के वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई । इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज को भी बाहर कर दिया । इससे पहले ग्रुप चरण में उसने न्यूजीलैंड को हराया था। अफगानिस्तान की टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची है। अब टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान में मना जश्न 
नवीन उल हक ने जैसे ही मुस्ताफिजुर रहमान को पगबाधा आउट किया, खोस्त, पकतिया और काबुल में बड़ी तादाद में क्रिकेटप्रेमी जुटने लगे। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि ने पूरे देश को जश्न में सराबोर कर दिया और लोग सड़कों पर खुशियां बांटने निकल पड़े। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इन शहरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली है। पोस्ट को शेयर कर हुए एसीबी ने कैप्शन लिखा, 'देखो कि सफलता के हमारे लिए क्या मायने हैं।' एक और पोस्ट में हजारों प्रशंसकों को सड़कों पर , अपने घरों की बालकनी में और दुकानों की छतों पर जश्न मनाते देखा गया। कैप्शन में लिखा गया , उन्हें पता है कि टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के नायकों की जीत का जश्न कैसे मनाना है।

विज्ञापन

सचिन सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान की प्रशंसा की
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन ने कहा, 'अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अतुलनीय है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया। यह जीत आपकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत की देन है। आपकी प्रगति पर गर्व है।' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी ने टीम को बधाई देते हुए कहा, 'क्या शानदार मैच था। अफगानिस्तान टीम को बधाई।' पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'क्या शानदार जीत। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना। इसे ही तरक्की कहते हैं। बधाई हो।' युवराज सिंह ने लिखा, 'शानदार नजारा। जबरदस्त जीत। रोमांचक मैच। जज्बातों का सैलाब। पठान पहली बार सेमीफाइनल में। नवीन उल हक का मैच विनिंग प्रदर्शन। बेजोड़ क्रिकेट।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें