फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सुपर-8 से पहले भारतीय टीम की बढ़ी चिंता, विस्फोटक बल्लेबाज के हाथ में लगी चोट, सामने आया अपडेट

Tue, 18 Jun 2024 09:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत गुरुवार को बारबाडोस में अपने पहले सुपर 8 मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह 2007 के चैंपियन के लिए कैरिबिया में पहला मैच होगा। दरअसल, टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे।
विज्ञापन
फिजियो से सलाह लेते सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोमवार को चोटिल हो गए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई जिसने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दरअसल, बीते दिन भारतीय टीम ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की। इस दौरान स्टार बल्लेबाज को नेट पर बल्लेबाजी करते समय हाथ पर चोट लग गई जिसके बाद फिजियो पहुंचे और उन्हें प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद स्टार खिलाड़ी ने एक बार फिर बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भारत ने खेले तीन मैच
भारत गुरुवार को बारबाडोस में अपने पहले सुपर 8 मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। यह 2007 के चैंपियन के लिए कैरिबिया में पहला मैच होगा। दरअसल, टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच अमेरिका में खेले थे। भारत ने न्यूयॉर्क में तीन मैच खेले जबकि शनिवार को फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ उनका आखिरी मैच बारिश के कारण धुल गया, जिसकी वजह से भारत को अपनी प्लेइंग 11 के साथ प्रयोग करने का मौका नहीं मिला।

19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत
सुपर-8 की आठ टीमें तय हो चुकी हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंची हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश शामिल हैं। 
विज्ञापन


दोनों ग्रुप तय
ग्रुप-1 ग्रुप-2
भारत इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया अमेरिका
अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका
बांग्लादेश वेस्टइंडीज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें