फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, बावुमा स्क्वॉड से बाहर, मार्करम करेंगे कप्तानी

Tue, 30 Apr 2024 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

South Africa Squad for T20 World Cup 2024 : इस टूर्नामेंट के जरिए क्विंटन डिकॉक भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। डिकॉक 2022 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : twitter @ProteasMenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान हो गया है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है। वहीं, पूर्व कप्तान तेम्बा बावुमा को टीम से बाहर कर दिया गया है।ओटनील बार्टमैन और रेयान रिकेल्टन के रूप में टीम में दो नए चेहरे हैं। यह पहली बार है जब किसी आईसीसी इवेंट में मार्करम कप्तानी करते दिखेंगे। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम में सबसे दिलचस्प चीज एनरिक नॉर्त्जे को शामिल करना रहा है। वह नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 सीजन खेल रहा है। इससे पहले वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे। इस समस्या की वजह से वह सितंबर 2023 से एक्शन से बाहर थे। 

इस खास टूर्नामेंट के जरिए क्विंटन डिकॉक भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 क्रिकेट विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। डिकॉक 2022 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। नॉर्त्जे और डिकॉक, दोनों क्रिकेटरों को हाल ही में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर रखा गया था।

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्तुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

ट्रैवलिंग रिजर्व: नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन

नई किट में दिखेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी किट में भी बदलाव किया है। टीम इस टूर्नामेंट में एक नई जर्सी में दिखेगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक्स पर पोस्ट कर जर्सी को लॉन्च किया था। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से हो रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम अपना पहला मैच तीन जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उसे दूसरा मैच आठ जून को नीदरलैंड, 10 जून को बांग्लादेश और 14 जून को नेपाल के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें