फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs NED : दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाने के बाद मिलर ने दिया बड़ा बयान, नीदरलैंड के लिए कही ये बात

Sun, 09 Jun 2024 02:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 12 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप मैच में उलटफेर से बचाने वाले डेविड मिलर ने टीम की जीत के बाद बड़ा बयान दिया है। मिलर ने कहा कि भले ही हम जीत दर्ज करने में सफल रहे लेकिन नीदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी की। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 103 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 12 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।  
विज्ञापन

मिलर ने दिलाई जीत
खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका को अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने संभाला और 51 गेंद में 59 रन की अहम पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से जीत दिलाई। मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराई जिससे टीम ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। मिलर ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें हालांकि शुरुआत में रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

मिलर ने नीदरलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की
सस्ते में चार विकेट गंवाने के बाद भी मिलर टीम की जीत को लेकर आश्वस्त थे। मिलर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद कहा, आखिर में हम सही तरीके से मैच खत्म करने में सफल रहे। यह पिच शुरुआती मैच में इस्तेमाल हुई पिच से बेहतर थी। नीदरलैंड के गेंदबाजों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने हमारे लिए रन बनना मुश्किल कर दिया था। हम पहले भी कई बार पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मुश्किल परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल कर चुके है इसलिए मुझे जीत का भरोसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें