फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK : पाकिस्तान में कोहली की लोकप्रियता को लेकर राशिद लतीफ ने किया बड़ा खुलासा, कह डाली ये बात

Sun, 09 Jun 2024 06:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लतीफ ने कोहली की लोकप्रियता की तुलना सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार से की।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच अब से कुछ ही देर में न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने 2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। भारत में तो कोहली के काफी प्रशंसक हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पड़ोसी देश में कोहली की लोकप्रियता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लतीफ के अनुसार, पाकिस्तान में कोहली की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और भले ही भारतीय टीम एक दशक से अधिक समय से पड़ोसी देश में नहीं खेली है, लेकिन इससे कोहली की लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है। 
विज्ञापन

 

लतीफ ने दिलीप कुमार, अमिताभ से की कोहली की तुलना
लतीफ ने कोहली की लोकप्रियता की तुलना सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार से की। लतीफ ने एक साक्षात्कार में कहा, ऐसा नहीं है कि सिर्फ कोहली के ही पाकिस्तान में बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। पहले दिलीप कुमार की लोकप्रियता भी पाकिस्तान में काफी थी। सुनील गावस्कर को भी लोग काफी पसंद करते थे। पाकिस्तान में युवा बल्लेबाजों को गावस्कर साहब की तकनीक की कॉपी करने कहा जाता था। जब धोनी पाकिस्तान आए थे तो उनकी बालों की स्टाइल काफी ट्रेंड हुई थी। हालांकि कोहली की लोकप्रियता दिलीप साहब, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से ज्यादा है। भारत में भी लोग वसीम अकरम, वकार युनूस और शोएब अख्तर जैसे गेंदबाजों को पसंद करते हैं। पाकिस्तान में सभी गावस्कर साहब, तेंदुलकर, धोनी और अब कोहली का काफी सम्मान करते हैं। युवराज सिंह और वीरेंद्र सिंह भी पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता है, लेकिन कोहली के लिए दीवानगी अलग स्तर पर है। 
विज्ञापन

लतीफ के बयान का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व कप्तान अजहर अली ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान में मैच खेलता है तो कोहली अकेले ही स्टेडियम में फैंस की भीड़ एकत्र कर सकते हैं। हालांकि, कोहली कभी पाकिस्तान में नहीं खेले हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच 2008 से ही द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें