फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टीम इंडिया के प्रदर्शन पर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान, कहा- उनके लिए आईपीएल ही अहम

Tue, 02 Nov 2021 11:47 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल काफी है। भारत अंतरराष्ट्रीय सीरीज को गंभीरता से नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के प्रति भारत की लापरवाही मौजूदा टी-20 विश्व कप में उसके खराब प्रदर्शन के लिेए जिम्मेदार है। एकदिवसीय क्रिेकेट में दुनिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज अकरम ने कहा, कि टी 20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया ने आखिरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमित ओवरों की सीरीज मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। अकरम ने कहा, हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया लेकिन कोई भी लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मानकों से मेल नहीं खा सकती विश्व कप की तो बात ही छोड़ दें। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीरीज को गंभीरता से नहीं ले रहा भारत

वसीम अकरम ने बात करते हुए कहा, भारत ने अपने सभी सीनियर खिलाड़ियों के साथ सीमित ओवरों की आखिरी सीरीज मार्च में खेली थी, अब नवंबर चल रहा है, यह दर्शाता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय सीरीज को गंभीरता से नहीं ले रहा, वे सोचते हैं कि उनके लिए आईपीएल काफी है, आप दुनिया में उतना ही लीग क्रिकेट खेलते हैं जितना आप चाहते हैं, लीग क्रिकेट खेलते समय आपको विपक्ष में एक या दो अच्छे गेंदबाज मिल जाएंगे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपका सामना सभी पांच अच्छे गेंदबाजों से होगा। 

रोहित को तीसरे नंबर पर भेजना गलत

इस दौरान वसीम अकरम ने कहा, भारत ने जुलाई के अंत में श्रीलंका में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, लेकिन इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में वरिष्ठ खिलाड़ियों के भाग लेने के बाद से यह युवाओं से भरी हुई टीम थी, बीते रविवार को न्यजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार पर अकरम ने कहा, टॉस हारना पहला कारण था उसके बाद मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजना सबसे बड़ी गलती थी। न्यूजीलैंड के विरुद्ध मिली हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। 
विज्ञापन

टॉस रहा अहम

अकरम ने कहा, यह कोई अच्छा मैच नहीं था, यह एकतरफा मुकाबला था, भारत ने कई गलतियां कीं, जब वे टॉस हार गए, तब मुझे लगा कि भारत इस मैच में मनोवैज्ञानिक रूप से थोड़ा पिछड़ गया, इस करो या मरो वाले मुकाबले में रोहित को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजना सबसे बड़ी गलती थी, जो बल्लेबाज ओपनर के तौर पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक लगा चुका हो, वे ईशान किशन को नंबर तीन पर भेज सकते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें