फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: चोट से उबरे मार्कस स्टोइनिस, भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच में करेंगे गेंदबाजी

Tue, 19 Oct 2021 04:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि वह भारत के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैच में गेंदबाजी करेंगे। हैमस्ट्रिंग के चलते वह काफी दिनों से बॉलिंग नहीं कर पाए हैं। आईपीएल के दौरान स्टोइनिस की हैमस्ट्रिंग में दिक्कत आई थी। 
विज्ञापन
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस का कहना है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में सुधार है और वह ट्वेंटी 20 विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले अभ्यास मैच में फिर से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग के चलते उन्हें दरकिनार कर दिया गया था और प्रतियोगिता में लौटने के बाद उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी की। वहीं, सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में स्टोइनिस ने गेंदबाजी नहीं की। 

विज्ञापन


अगले मैच में करूंगा गेंदबाजी

सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में उन्होंने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए। इस दौरान वह अपनी फिटनेस के लेकर काफी उत्साहित दिखे। मैच के बाद उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग के बारे में कहा, मैंने आज रात गेंदबाजी नहीं की, लेकिन यह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रही है, मुझे लगता है कि यह सही रास्ते पर है,मुझे लगता है शायद मैं अगले मैच में गेंदबाजी करूंगा। 

मजबूत होगी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी

मार्कस स्टोइनिस के गेंदबाजी करने से ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग मजबूत होगी। कंगारुओं की विश्व कप टीम में पहले से ही मिशेल मार्श समेत चार अनुभवी गेंदबाच शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में मार्श महंगे साबित हुए और चार ओवर में 53 रन दिए थे। इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। 
विज्ञापन


स्मिथ के साथ की 48 रनों की साझेदारी

अभ्यास मैच में पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे स्टोइनिस ने स्टीव स्मिथ के साथ 48 रनों की साझेदारी की।. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे दमखम के साथ उतरी थी। उसमें वे सभी खिलाड़ी शामिल थे जो बीते कुछ दौरों पर टीम के साथ नहीं गए। मैच के बाद स्टोइनिस ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी शुरुआत है। उनके मुताबिक, हम स्पष्ट रूप से कुछ समय के लिए एक साथ नहीं खेले हैं, इसलिए पहले जीत हासिल करना अच्छा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने से पहले बुधवार को भारत के विरुद्ध अबू धाबी में अभ्यास मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें