फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: सेमीफाइनल में हार से बौखलाए पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस, बोले- हसन अली को गोली मार दो

Fri, 12 Nov 2021 03:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हसन अली से मैथ्यू वेड का कैच छूट जाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस काफी खफा हैं। इन फैंस का कहना है कि हसन शिया मुसलमान हैं इसलिए कैच छोड़ा है। इसके अलावा हसन अली की पत्नी के लिए भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच मुकाबले में कंगारुओं ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। सेमीफाइनल हारने के बाद पाकिस्तान का दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 19वें ओवर में हसन अली ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। इसके बाद वेड ने शाहीन की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। हसन अली द्वारा छोड़े गए कैच को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं। हार के बाद हसन अली और उनकी पत्नी सामिया आरजू को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


हसन अली को गोली मार दो

हसन अली के प्रति पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस में नफरत का माहौल है और उन्हें गद्दार कहा जा रहा है। कई फैंस कह रहै है कि उन्हें पाकिस्तान आते ही गोली मार दी जाए। इन क्रिकेट फैंस का कहना है कि हसन अली शिया मुसलमान हैं और इसलिए उन्होंने कैच छोड़ा है। इसके अलावा इन क्रिकेट फैंस ने उनकी भारतीय पत्नी सामिया आरजू के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

19वें ओवर में हसन अली ने छोड़ा था कैच

कंगार टीम को मैच जीतने के लिए अंतिम दो ओवर में 22 रनों की दरकार थी। ऑस्ट्रेलिया की पारी का 19वां ओवर शाहीन अफरीदी फेंकने आए। उस समय क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड मौजूद थे। स्ट्राइक पर रहे स्टोइनिस शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने लेग बाई के रूप में एक रन लिया। अब स्ट्राइक मैथ्यू वेड के पास थी। तीसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद अगली गेंद पर वेड ने हवाई शॉट खेला। गेंद दर्शक दीर्घा में न जाने के बजाय हवा में झूल गई। उस समय हसन अली उसी तरफ मिड विकेट पर मौजूद थे। लेकिन वह आसान कैच लपक नहीं पाए। इसके बाद मैथ्यू वेड ने अपना रौद्र रूप दिखाया। उन्होंने शाहीन की शेष तीनों गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया। 
विज्ञापन


बाबर आजम ने कैच को बताया टर्निंग पॉइंट

मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम में हसन अली द्वारा छोड़े गए कैच को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि सब कुछ हमारी रणनीति के मुताबिक चल रहा था हमने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुंए अच्छा स्कोर बनाया। लेकिन गेंदबाज अच्छी बॉलिंग नहीं कर सके। लेकिन ऐसे मौकों पर जब अगर कोई कैच छोड़ दे तो मैच हाथ से निकल जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें