फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: राशिद के कप्तानी छोड़ने के बाद एसीबी का अहम फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया विश्व कप टीम का कप्तान

Fri, 10 Sep 2021 03:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राशिद खान के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए कप्तान की घोषणा की है। गुरुवार को टी-20 विश्व कप टीम चुने जाने के बाद राशिद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राशिद का कहना है कि एसीबी और चयनकर्ताओं ने टीम चयन में उनकी सहमति नहीं ली। 
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद देश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। तालिबानियों के कब्जे के बाद अफरातफरी का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले से ही कई परेशानियों का सामना कर रहा है। ऐसे में 9 सितंबर (गुरुवार) को एक नई समस्या पैदा हो गई। दरअसल एसीबी ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का एलान किया। बोर्ड ने जैसे ही टीम की घोषणा की उसके तुरंत बाद राशिद खान ने क्पतानी से इस्तीफा दे दिया। इस स्थति में एसीबी ने मोहम्मद नबी को टीम का कप्तान बनाया है। 

विज्ञापन


टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान ने जो टीम चुनी है उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को शामिल किया गया है। शहजाद करीब तीन साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें 2019 में इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप से टीम से हटा दिया गया था। तब से उनका आपसी विवाद चल रहा है। इसके अलावा टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो पिछले कुछ समय से टीम के लिए खेल रहे हैं। 


यह कहकर राशिद ने छोड़ी थी कप्तानी

टीम घोषणा के बाद राशिद खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, कप्तान और देश के जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते मैं टीम चयन का हिस्सा बनने का अधिकार रखता हूं, चयन समिति और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली, जिसका एलान एसीबी मीडिया ने किया है, मैं अफगानिस्तान टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं, देश के लिए खेलना हमारे लिए हमेशा गर्व की बात रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें