फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : कप्तान तन्मय की अर्द्धशतकीय पारी से हैदराबाद ने रोका दिल्ली का वियजरथ  

Tue, 09 Nov 2021 05:36 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरियाणा)
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy - फोटो : iStock
विज्ञापन

कप्तान तन्मय अग्रवाल (57) की अर्द्धशतकीय पारी से हैदराबाद ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के ग्रुप ई में अंतिम गेंद पर दिल्ली को तीन विकेट से शिकस्त देकर उसका विजयरथ थाम दिया। दिल्ली से मिले 171 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


तन्मय ने तिलक वर्मा (37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। तनय त्यागराजन ने नाबाद 17 और चामा मिलिंद ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से प्रदीप सांगवान ने तीन और शिवांक विशिष्ठ ने दो विकेट लिए। दिल्ली ने न्योता पाकर पहले खेलते हुए अनुज रावत 41, नीतीश राणा 34, क्षितिज शर्मा 26, हिम्मत 24 और ललित यादव नाबाद 19 की मदद से पांच विकेट पर 170 रन बनाए थे।  

झारखंड के आगे हरियाणा ढेर
हरियाणा को झारखंड से तीन गेंद शेष रहते 16 रन से हार मिली। हरियाणा 182 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गया। चेतन्य ने 25, हर्षल ने 26, शिवम ने 24, रोहित ने 22 और हिमांशु राणा ने 20 रन बनाए। झारखंड के लिए शुभम और बाल कृष्ण ने तीन-तीन विकेट लिए। झारखंड ने कप्तान सौरभ(58*) और इशांक (51) की मदद से पांच विकेट पर 181 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें