फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील दोशी की कलम से: सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले जबरदस्त होंगे, क्रिकेट के पटाखों के लिए तैयार हो जाएं

सार

इंग्लैंड से हारकर पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। बाबर आजम की कप्तानी पर अब सवाल उठ रहे हैं। वहीं, सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। मशहूर कमेंटेटर सुशील दोशी ने सेमीफाइनल के मुकाबलों पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
सुशील दोशी की कलम से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमस्कार! मैं सुशील दोशी आपका स्वागत करता हूं। विश्व कप के मुकाबले अंतिम पड़ाव पर हैं। कल जो मुकाबला हुआ वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में हुआ। इंग्लैंड एक ऐसी टीम थी जो पिछले विश्व कप की विजेता थी और सबको लग रहा था कि खिताब के प्रबल दावेदारों में उसका भी नाम था। ये अनुमान था विश्व कप के शुरू होने के पहले, लेकिन जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ती गई इंग्लैंड की कमजोरियां सामने आती गईं।
विज्ञापन


इंग्लैंड का प्रदर्शन इतना मामूली रहा कि क्रिकेट के जानकार आश्चर्यचकित रह गए। एक चैंपियन टीम का इस तरह का प्रदर्शन करना सबको चुभा। आखिरकार जब पाकिस्तान से उनका सामना हुआ तो उन्होंने अपनी असली रंगत दिखाई और अपना असली खेल दिखाया और पाकिस्तान को पूरी तरह से पराजित कर दिया।

देखें पाकिस्तान के जो तमाम समर्थक थे न, वह कह रहे थे कि पाकिस्तान की टीम का भाग्य अच्छा नहीं था। उनका कहना था कि अंपायरिंग उनके खिलाफ रही। उनके कुछ खिलाड़ियों की यह भी आलोचना थी कि जो गेंद है उसके साथ छेड़छाड़ की गई। भारतीय गेंदबाज जो गेंदबाजी कर रहे हैं, वह अलग तरह की गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं। उससे स्विंग और कट अलग तरह का मिल रहा है। ये तमाम शिकायतें और इस तरह का रवैया लेकर कोई टीम आगे बढ़ती है न तो फिर वह टीम हारती जाती है। जैसा कि पाकिस्तान के साथ हुआ।
विज्ञापन


मुझे एक छोटी से कहानी याद आती है कि एक डॉक्टर के पास एक मरीज गया और उसने कहा कि डॉक्टर मुझे बहुत समस्या है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि भाई क्या बात है? तो उस पर मरीज ने कहा कि मुझे हीन भावना (इनफेरियरिटी कॉम्प्लेक्स) है। डॉक्टर ने इस पर कहा कि कोई बात नहीं। यह कुछ भी नहीं है। कुछ दिन फिर वह मरीज आया। उसने फिर डॉक्टर से कहा कि मुझे हीन भावना है। तो इस पर डॉक्टर झल्ला गया। उन्होंने कहा कि तुम्हें हीन भावना नहीं है, तुम हो ही हीन (नीच)।

यही बात पाकिस्तान की टीम के साथ भी लागू है। उनकी टीम खराब है। उनका प्रदर्शन निरंतर खराब रहा। अफगानिस्तान जैसी टीमों ने भी उन्हें पराजित किया और तमाम टीमें उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गईं। इंग्लैंड जैसी टीम जो आखिरी पायदान पर चल रही थी न, उसने भी पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया।

इससे पता चलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट और टीम कितनी खराब हालत में थी। वह बहुत ज्यादा भरोसा कर रहे थे फखर जमान पर और फखर जब आउट हो गए तो पूरी टीम में वह फायर पावर जिसका मैं अक्सर जिक्र करता हूं, वो तो दिखाई ही नहीं दिया। ऐसे में पाकिस्तान बहुत ही आसानी से पराजित हो गया। उनके देश में मुझे मालूम है बहुत ही निराशा रही होगी, लेकिन क्या करें अगर आपका प्रदर्शन ही खराब है तो आपको मातम मनाना ही चाहिए। 

वहीं, दूसरी तरफ अब सेमीफाइनल के स्थान तो निश्चित हो गए हैं। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ये मैच बहुत ही बड़े होने वाले हैं। ये मामूली मुकाबले नहीं हैं, विश्व कप के सेमीफाइनल के मुकाबले हैं और ये बहुत ही दिलचस्प होंगे। आइए इंतजार करते हैं मैं और आप भी। दीपावली के इस त्योहार पर आपको शुभकामनाएं। क्रिकेट के पटाखों के लिए तैयार रहिए। धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें