फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मास्क लगाकर लोगों के बीच पहुंचे सूर्या; फैन बोला- उन्हें बल्लेबाजी नहीं आती, तारीफ मिली तो खिंचाई फोटो

Wed, 01 Nov 2023 10:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव चेहरा छिपाकर लोगों के पास पहुंचे और भारतीय टीम को लेकर सवाल किए। इस दौरान एक फैन ने जमकर उनकी आलोचना की। 
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फैंस के बीच क्रिकेट विश्व कप का खुमार तेजी से चढ़ता जा रहा है। भारत ने लगातार छह मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में यह टीम अब तक अजेय बनी हुई है। मेजबान भारत सेमीफाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव अपनी पहचान छिपाकर लोगों के बीच पहुंचे और टीम इंडिया को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़े कई सवाल किए। बीसीसीआई ने यह मजेदार वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव मास्क और चश्मा लगाकर अपने कमरे से बाहर निकलते हैं और रवींद्र जडेजा ही उन्हें नहीं पहचान पाते। इसके बाद सूर्या उन्हें बताते हैं कि वह मरीन ड्राइव जा रहे हैं। जडेजा कहते हैं कि उन्हें कोई नहीं पहचान पाएगा। पहले सूर्या लोगों के बीच जाते हैं और क्रिकेट की बात करते हैं। लोगों के जवाब से उन्हें पता चलता है कि सभी को भारत के चैंपियन बनने की उम्मीद है। 



इसके बाद वह क्रिकेट के दीवानों को खोजने की कोशिश करते हैं। उन्हें एक ऐसा फैन मिल जाता है। उस फैन से वह भारतीय बल्लेबाजों को लेकर सवाल करते हैं। इस पर फैन कहता है कि भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों को ही खेलना आता है। इसके बाद सूर्या पूछते हैं कि सूर्यकुमार यादव कैसे खिलाड़ी हैं। जवाब देते हुए फैन भड़क जाता है और कहता कि उन्हें खेलना नहीं आता। कोच की मदद से उन्हें बल्लेबाजी करनी सीखनी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद सूर्यकुमार कहते हैं कि उन्हें काफी हंसी आ रही थी, लेकिन वह किसी तरह खुद को शांत रखने में सफल रहे। वीडियो में आगे सूर्यकुमार को उनकी एक फैन मिल जाती है। यह फैन उनकी जमकर तारीफ करती है, उन्हें 360 डिग्री खिलाड़ी बताती है। इससे वह बेहद खुश हो जाते हैं। इसके बाद सूर्यकुमार अपना चश्मा और मास्क हटाकर फैन के साथ फोटो खिंचाते हैं और वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें