फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में लगाया पहला शतक, सचिन-जयसूर्या और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल

Fri, 12 May 2023 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूर्यकुमार यादव आईपीएल के मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगा दिया है। सूर्यकुमार ने शुक्रवार (12 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 103 रन की पारी खेली। उन्होंने 49 की पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.20 का रहा। सूर्यकुमार ने अपनी शतकीय पारी में कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए।
विज्ञापन


सूर्यकुमार आईपीएल में शतक लगाने वाले मुंबई इंडियंस के पांचवें बल्लेबाज हैं। वह महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इन तीन दिग्गजों के अलावा वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस ने भी मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है।

सूर्यकुमार यादव को बधाई देते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज रन खिलाफ जगह साल
सनथ जयसूर्या 114* चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई 2008
रोहित शर्मा 109* कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता 2012
सूर्यकुमार यादव 103* गुजरात टाइटंस मुंबई 2023
सचिन तेंदुलकर 100* कोच्चि टस्कर्स केरल मुंबई 2011
लेंडल सिमंस 100* पंजाब किंग्स मोहाली 2014

suryakumar yadav - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज से भी आगे निकले सूर्यकुमार
सूर्यकुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। गुजरात के खिलाफ उनका ही उच्चतम स्कोर है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के रन को पीछे छोड़ दिया है। ऋतुराज ने इसी साल अहमदाबाद में 92 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने पिछले साल कोलकाता में 89 रन बनाए थे। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन में अहमदाबाद में 83 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन में लगा चौथा शतक
सूर्यकुमार यादव आईपीएल के मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें