इतना ही नहीं, निर्णायक मैच होने की वजह से उन्होंने मेडिकल स्टाफ से कुछ भी करके और उन्हें मुकाबले के लिए तैयार करने का आग्रह किया था। प्लेयर ऑफ द सीरीज अक्षर पटेल के साथ बातचीत में सूर्यकुमार ने बताया कि कैसे वह तबीयत खराब होने के बावजूद खेलने में सफल रहे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया है।
IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री
सूर्यकुमार ने बताया- मौसम बदलने और काफी यात्रा करने की वजह से मेरे पेट में दर्द था और फिर मुझे बुखार भी हो गया। मुझे पता था कि यह निर्णायक मुकाबला। मैंने डॉक्टर और फिजियो से कहा कि अगर यह वर्ल्ड कप फाइनल होता तो मैं कैसे रिएक्ट करता? मैं इस तरह बीमार नहीं रह सकता। कुछ भी करो, मुझे कोई दवा या इंजेक्शन दो, लेकिन मुझे मैच खेलने के लिए तैयार करो। मैदान पर पहुंचने और जर्सी पहनने के बाद एक अलग ही इमोशन होता है। इस तरह मैं मैदान में पहुंचा और बल्लेबाजी की।
Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम हार गई थी। इसके बाद बारिश से बाधित दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और तीसरा मैच निर्णायक था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 187 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें
इस मैच में विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों में पांच छक्के और पांच चौकों की मदद से 69 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यह पहला मौका नहीं था, जब लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। अपने पूरे करियर में उन्होंने भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है।
IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की
लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार का रिकॉर्ड शानदार
लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार ने टी20 में भारत के लिए 11 पारियों में 51 के औसत और 172.88 के स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान दो बार वह शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए हैं, लेकिन उनके टी20 करियर की सबसे बड़ी पारी (117 रन) भी लक्ष्य का पीछा करते हुए ही आई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल यह कारनामा किया था, हालांकि भारत करीबी अंतर से मैच हार गया था। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 पारियों में 30.47 के औसत और 176.19 के स्ट्राइक रेट से 518 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 68 रन रहा है। यह स्कोर उन्होंने हाल ही में एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बनाया था।
Mankading: इंग्लैंड के खिलाफ मांकडिंग वाले मामले पर दीप्ति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब