फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप: सुरेश रैना ने भारतीय खिलाड़ियों से कहा- विराट कोहली के लिए जीतें यह वर्ल्डकप

Sun, 17 Oct 2021 05:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुरेश रैना ने कहा है कि विराट इस वर्ल्डकप में आखिरी बार कप्तान के रूप में टी-20 मैच खेलेंगे। इस वजह से भारतीय खिलाड़ियों को अपने कप्तान के लिए यह टूर्नामेंट जीतना चाहिए।
विज्ञापन
सुरेश रैना ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों को विराट कोहली के लिए यह टी-20 वर्ल्डकप जीतना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि विराट कोहली के लिए उन्हें यह वर्ल्डकप हर हाल में जीतना चाहिए। कप्तान के रूप में यह कोहली का पहला और आखिरी टी-20 वर्ल्डकप है। इसके बाद विराट टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में सुरेश रैना का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को अपने कप्तान के लिए यह टूर्नामेंट जीतना चाहिए। आईसीसी के लिए लिखते हुए रैना ने यह बात कही है। उन्होंने लिखा कि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारी टीम लय में है। हमें सिर्फ मैदान में जाकर अपने प्लान के हिसाब से खेल दिखाना है। 
विज्ञापन

आईपीएल से मिलेगी मदद

रैना का मानना है कि यूएई में आईपीएल खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लिखा "भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले एक महीने में यहां आठ या नौ बेहतरीन मैच खेले हैं। इससे भारत को बाकी टीमों की तुलना में फायदा मिलेगा और भारतीय टीम यह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। यहां के हालात भारत और पाकिस्तान से काफी मिलते हैं। इसलिए एशिया की टीमों के पास अच्छा मौका है कि वो अपना नैचुरल गेम खेलकर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें।"

भारत के टॉप ऑर्डर पर ज्यादा जिम्मेदारी

रैना ने लिखा "मेरे हिसाब से भारत की सफलता शुरुआती तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। रोहित शर्मा बड़े खिलाड़ी हैं और आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। आईपीएल में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है। रोहित, राहुल और विराट को भारत के लिए 15 ओवर खेलने होंगे और अच्छे स्कोर की नींव रखनी होगी। इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या का रोल अहम होगा। अगर शुरुआती तीन में से कोई बल्लेबाज अंत तक रहता है तो भारत कोई भी टारगेट चेज कर सकता है।"
विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती का रोल होगा अहम

रैना का मानना है कि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती का रोल काफी अहम रहने वाला है। आईपीएल में मिस्ट्री स्पिनर के खिलाफ रैना का अनुभव अच्छा नहीं था और उनके हिसाब से सभी के लिए हालात चुनौतीपूर्ण रहेंगे। रैना ने भुवनेश्वर के अनुभव और शार्दुल ठाकुर पर भी भरोसा जताया। उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल सभी के लिए काफी मुश्किल रहे हैं और हम सभी ने इस वर्ल्डकप के लिए लंबा इंतजार किया है, लेकिन इस बार कुछ खास होने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें