फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Raina News: FIR दर्ज होने के बाद पहली बार सामने आए सुरेश रैना, देर रात पार्टी करने पर कही ये बात

Tue, 22 Dec 2020 05:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कोरोना काल में देर रात पार्टी कर विवादों में फंसे सुरेश रैना ने सफाई दी है। मुंबई पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ड्रैगलफ्लाई पब में गिरफ्तारी के तुरंत बाद बेल पर रिहा हुए रैना ने पूरे मामले पर खेद व्यक्त किया है। रैना की माने तो उन्हें स्थानीय नियमों की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन

2 of 6
सुरेश रैना - फोटो : self
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सुरेश मुंबई में शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। देर रात काम खत्म होने के बाद एक दोस्त के निमंत्रण पर वह पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी। गलती का अंदाजा होने के बाद भारतीय क्रिकेटर ने प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई में पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : @ImRaina
सुरेश रैना की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर हमेशा नियमों का ध्यान रखते हैं और उनका पालन करते हैं। मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक बगल में स्थित ड्रैगन फ्लाई पब में सुरेश रैना कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए थे। छापेमारी में रैना समेत 34 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

4 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
पांच सितारा होटल में स्थित इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। धारा 188 के तहत सभी पर मामला दर्ज किया गया है। किसी ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो पार्टी में ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, सिंगर गुरु रंधावा सरीखी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की गई है। सुरेश रैना साल 2020 में अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहे। आईपीएल से ठीक पहले 15 अगस्त को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अचानक संन्यास का एलान किया। टीम के साथ यूएई भी गए, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सुरेश रैना - फोटो : @ImRaina
17 जुलाई 2018 को आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने वाले रैना अब जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट अकादमी खोल रहे हैं। 18 टेस्ट, 226 वन-डे और 78 टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला यह क्रिकेटर समाज सेवा में भी सक्रिय है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने कई सरकारी स्कूलों में मूलभूत व्यवस्थाओं का बीड़ा उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें