फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी-बच्चों की सताई याद, जल्द से जल्द न्यूजीलैंड से पाकिस्तान लौटेगा यह दिग्गज

Tue, 22 Dec 2020 04:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वकार यूनिस की पत्नी फरयाल - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि गेंदबाजी कोच वकार यूनिस न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बाद स्वदेश लौटेंगे, जिससे कि अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। यह 49 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम से जुड़ेगा जिसका पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
वकार यूनिस का परिवार - फोटो : ट्विटर
पीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'वकार ने टीम प्रबंधन से आग्रह किया था कि उन्हें अवकाश दिया जाए जिससे कि वह लाहौर में अपने परिवर के साथ अतिरिक्त वक्त बिता सकें। इसके बाद वह 17 जनवरी को आस्ट्रेलिया के सिडनी लौटेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट 26 दिसंबर से जबकि दूसरा टेस्ट दो जनवरी से क्रमश: माउंट मोनगानुई और क्राइस्टचर्च में खेलना है। पाकिस्तान के मैनेजर मंसूर राणा ने कहा, 'इस बात पर ध्यान देते हुए कि वकार जून से अपने परिवार से नहीं मिले हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारी घरेलू श्रृंखला 14 फरवरी तक खत्म नहीं होगी.... हमने उन्हें जल्द स्वदेश लौटने की स्वीकृति दे दी है जिससे कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अतिरिक्त समय बीता सकें।'
विज्ञापन

4 of 4
वकार युनिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वकार युनिस की पत्नी फरयाल पेशे से डॉक्टर हैं। कोरोना काल के दौरान वह रोजाना पीड़ितों का इलाज करने के लिए अस्पताल जा रही थीं। उस दौरान वकार ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि, 'मैं फख्र से कह सकता हूं कि मेरी पत्नी हीरो है, लड़ती रहो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें