फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHvMI: आखिरी ओवर का वो रोमांच, जब फैंस की सांसें उफान पर पहुंची

Fri, 13 Apr 2018 01:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार को खेला गया आईपीएल 2018 का सातवां मैच फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सांसें रोक देने वाले मुकाबले में मुंबई को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने अंतिम गेंद पर 9 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मैच में रोमांच की हदें पार होती दिखी। मुकाबला कभी हैदराबाद तो कभी मुंबई के पक्ष में जाता दिखा। क्रिकेट पंडित भी अंतिम गेंद तक मैच विनर के बारे में पता नहीं कर सके। आखिरकार, बिली स्टानलेक ने मिडविकेट के ऊपर से चौका मारकर हैदराबाद की जीत पर मुहर लगाई। इस मैच का आखिरी ओवर तो इतना रोमांचक रहा कि फैंस अपने दांतों तले नाखून चबा बैठे।
विज्ञापन


चलिए आखिरी ओवर के रोमांच को एक बार फिर ताजा करते हैं जब मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद जीत का खाता खोलने से चूक गई और 'ऑरेंज आर्मी' अपनी बादशाहत साबित करने में कामयाब हुई।

विज्ञापन

आखिरी ओवर का रोमांच इस प्रकार है:

दीपक हूडा - फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर दीपक हूडा थे जबकि गेंदबाजी बेन कटिंग करने आए।

पहली गेंद- ऑफ स्टंप के बार फुलटॉस गेंद, हूडा ने अपना बायां पैर आगे निकाला और घुटनों के बल बैठकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से फ्लैट छक्का जमाया। अब हैदराबाद को जीत के लिए 5 गेंदों में पांच रन की जरुरत।

दूसरी गेंद- कटिंग अपना आपा खो बैठे और वाइड गेंद डाली। हूडा ने इसे जाने दिया। बल्ले से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करना ठीक समझा। हैदराबाद को पांच गेंदों में 4 रन की जरुरत।

दूसरी गेंद- कटिंग ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद डाली। हूडा ने जोरदार शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। गेंद उनके बल्ले से दूर विकेटकीपर के हाथों में गई। एसआरएच को चार गेंदों में चार रन की जरुरत।

तीसरी गेंद- ऑफ स्टंप के बाहर नीची फुलटॉस गेंद। हूडा ने लांगऑन की दिशा में मैदान से सटा हुआ शॉट जमाया और दो रन लेने का कॉल किया। मगर पोलार्ड ने बहुत ही तेजी से गेंद लपकी और थ्रो किया। बल्लेबाज दूसरा रन लेने से चूके। 'ऑरेंज आर्मी' को तीन गेंदों में तीन रन की जरुरत।

चौथी गेंद- कटिंग के पास स्टानलेक को आउट करने का शानदार मौका। मगर कटिंग ने लेग स्टंप लाइन पर धीमी गति की गेंद डाली। स्टानलेक ने हलके हाथों से मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला और तेजी से एक रन पूरा किया। हैदराबाद को दो गेंदों में दो रन की दरकार।

पांचवीं गेंद- कटिंग ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली। हूडा शफल करते हुए गेंद के पास पहुंचे और स्कूप किया। शॉर्ट फाइनलेग पर मुस्तैद बुमराह गेंद की तरफ दौड़े। उनके पास कैच लपकने का शानदार मौका। मगर गेंद उनके आगे गिरी। दोनों टीमों का स्कोर बराबर हुआ। हैदराबाद को अब गेंद पर 1 रन बनाने की जरुरत।

छठी गेंद- रोहित शर्मा ने पूरी फील्डिंग अंदर सजा दी ताकि बल्लेबाज एक रन नहीं ले सकें। कटिंग ने मिडिल स्टंप लाइन पर फिर से धीमी गति की गेंद डाली। स्टानलेक ने अपना पैर आगे निकाला और मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जड़ा और सनराइजर्स खेमे में खुशियों की लहर दौड़ा दी। एसआरएच की एक विकेट से हुई रोमांचक जीत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें