फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से पलटे BJP MLA, कहा- महिला नहीं उन्नाव के विधायक के लिए तीन बच्चों के पिता होने की बात कही

Thu, 12 Apr 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बैरिया (बलिया)
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह सेंगर - फोटो : self
विज्ञापन
उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में बुधवार को दिए बयान से बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार को पलट गए। बुधवार को उन्होंने कहा था कि कोई तीन बच्चे की मां के साथ क्यों बलात्कार करेगा। इस बयान से विधायक की बहुत किरकिरी हुई। 
विज्ञापन


बैरिया स्थित अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकार वार्ता में अपने बयान का खंडन करते हुए विधायक ने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि कोई तीन बच्चे का पिता किसी महिला के साथ बलात्कार क्यों करेगा। उन्होंने कहा कि आज बलात्कार, दलित एक्ट आदि कानूनों का महिलाओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। 

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विधायक की पत्नी इस मामले में नार्को टेस्ट की मांग कर रही हैं। मैं भी मुख्यमंत्री से गुजारिश करूंगा कि नार्को टेस्ट कराया जाए। ताकि सच सामने आए। उसके बाद भी विधायक सेंगर या उनके परिवार के सदस्य दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं जितना महिला को न्याय मिलने के पक्ष में हूं, उतना ही विधायक सेंगर द्वारा लगाई गई गुहार व नार्को टेस्ट के भी पक्ष में हूं। 

पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश भाजपा की ठाकुर लाबी आरोपी विधायक सेंगर के पक्ष में लामबंद हो गई है। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर होना कोई अपराध है क्या? हमें गर्व है कि मैं ठाकुर हूं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया

surendra singh - फोटो : self
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्नाव बलात्कार मामले पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।

सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा था, 'मैं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से बोल रहा हूं, कोई भी 3 बच्चों की मां से बलात्कार नहीं कर सकता है।' 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें