सिर्फ तीन खिलाड़ियों को लेने के बावजूद हैदराबाद ने अपने 25 क्रिकेटर्स का कोटा पूरा कर लिया। नीलामी के बाद उसके पास 6.95 करोड़ भी बच गए। SRH पहले ही एक संतुलित टीम थी इसलिए उन्हें ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं थी। चेन्नई से रिलीज किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस में मिले केदार जाधव मध्यक्रम को मजबूती दे सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब से आए स्पिनर मुजीब-उर-रहमान शायह ही प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाए। वह अपने दो अफगानी साथी खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी का साथ निभाते नजर आएंगे।
- केदार जाधव (2 करोड़)
- मुजीब-उर-रहमान (1.5 करोड़)
- जे सुचित (30 लाख)