फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दूसरी बार SA20 का खिताब जीतकर रचा इतिहास, खुशी से झूम उठीं मालकिन काव्या मारन

Sun, 11 Feb 2024 12:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्को यानसेन के पांच विकेट के दम पर सनराइजर्स  ने विरोधी टीम को 89 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। इस लीग के पिछले सीजन में भी सनराइजर्स ही विजेता थी। टीम की इस जीत पर मालकिन काव्या मारन को जश्न मनाते देखा गया। 
विज्ञापन
काव्या मारन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जाएंट्स के बीच शनिवार रात खेले गए दक्षिण अफ्रीका 20 लीग के फाइनल मैच में सनराइजर्स विजेता रही। मार्को यानसेन के पांच विकेट के दम पर टीम ने विरोधी टीम को 89 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। इस लीग के पिछले सीजन में भी सनराइजर्स ही विजेता थी। टीम की इस जीत पर मालकिन काव्या मारन को जश्न मनाते देखा गया। उनके चेहरे पर ऐतिहासिक मुकाबले के जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी।
विज्ञापन


डरबन के लिए काल साबित हुए मार्को यानसेन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाए। इसके जवाब में डरबन 17 ओवर में सिर्फ 115 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत काफी खराब हुई। चार ओवर में डरबन के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। वहीं, टीम का स्कोर सात रन था। डरबन के लिए यानसेन काल साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वह इस लीग में 20 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
 
टॉम एबेल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में कप्तान एडन मार्क्रम का भी जलवा देखने को मिला। उन्होंने डरबन के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वहीं, टॉम एबेल ने भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 34 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

 
खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाती दिखीं काव्या मारन
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने साउथ अफ्रीका 20 लीग का खिताब दूसरी बार जीता है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मालकिन काव्या मारन को जश्न मनाते देखा गया। उन्होंने जिस अंदाज में जीत की खुशी मनाई वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा जिस वक्त टीम को ट्रॉफी सौंपी गई तब मारन भी स्टेज पर मौजूद थीं। उन्हें खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते देखा गया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें