फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर का बयान: विराट के बाद रोहित को मिले टी-20 टीम की कप्तानी, राहुल या पंत को बनाएं उपकप्तान

Wed, 29 Sep 2021 06:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट के बाद रोहित को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्डकप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में टीम इंडिया के नए टी-20 कप्तान को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लोकेश राहुल या ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाए जाने की वकालत की है। रोहित फिलहाल वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारत के उपकप्तान हैं और कोहली के बाद टी-20 टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। 

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में गावस्कर ने कहा "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को विराट के बाद टी-20 टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। अगले दो टी-20 वर्ल्डकप बहुत जल्द होने वाले हैं।
विज्ञापन


एक वर्ल्डकप अगले महीने से शुरू हो रहा है और दूसरा ठीक उसके एक साल बाद। निश्चित रूप से ऐसे समय में आप बहुत ज्यादा कप्तान नहीं बदलना चाहते हैं। रोहित शर्मा अगले टी-20 कप्तान के लिए मेरी पहली पसंद होंगे और मैं लोकेश राहुल को उपकप्तान के रूप में देखना चाहूंगा।"

गावस्कर ने आगे कहा "मैं ऋषभ पंत को भी ध्यान में रखना चाहूंगा। दिल्ली के कप्तान को तौर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने काफी बेहतरीन तरीके से अपने गेंदबाजों को चलाया है।

उन्होंने जिस तरह से ऑनरिक नॉर्टजे और कगिसो रबादा जैसे गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। इससे यह साबित होता है कि वो स्मार्ट कप्तान हैं और आप हमेशा स्मार्ट कप्तान ही चाहते हैं, जो हालातों को समझकर उनके हिसाब से फैसले ले सके। इसलिए राहुत और पंत वो दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं उपकप्तान के रूप में देखना चाहता हूं।"

वर्ल्डकप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं कोहली

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया कि वो इस वर्ल्डकप के बाद टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन के बाद वो आईपीएल में बेंगलुरू की कप्तानी भी छोड़ देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए लिखा था "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे न सिर्फ भारत के लिए खेलने का मौका मिला, बल्कि मैनें भारतीय टीम की कप्तानी भी की।

विराट ने कहा- इस दौरान मैनें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने इस दौरान मेरा समर्थन किया। मैं उनके बिना यह नहीं कर सकता था। मैं सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, चयन समिति, कोच और उन सभी भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने हमारी जीत के लिए दुआएं की।"
विज्ञापन

वर्कलोड कम करने के लिए छोड़ी कप्तानी

विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए लिखा था "वर्कलोड को समझना बहुत जरूरी है। मैं पिछले आठ-नौ सालों से लगातार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहा हूं और पांच-छह साल से कप्तानी भी कर रहा हूं।

उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान खुद को तैयार करने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए। टी-20 कप्तान के रूप में मैनें अपनी टीम को सब कुछ दिया है और आगे भी मैं एक बल्लेबाज के रूप में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें