फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में फिसड्डी हो जाते हैं 'सुपर' गेंदबाज

Thu, 18 Apr 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में अब तक दो मैचों का फैसला सुपर ओवर से हो चुका है। इन दोनों ही ओवरों में वे गेंदबाज नाकाम रहे हैं, जिन्होंने निर्धारित समय में जबरदस्त गेंदबाजी की।
विज्ञापन


सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को दो बार मुकाबलों में उतरना पड़ा। एक में उसे पराजय जबकि दूसरे में जीत मिली। पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद से उसे हार मिली, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उसने जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट के सातवें मैच में बेंगलूर और हैदराबाद के मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। बेंगलूर के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने हैदराबाद के खिलाफ 20वां ओवर फेंका था और हैदराबाद को जीत के लिए जरूरी सात रन नहीं बनाने दिए थे।
विज्ञापन


इस बेहतरीन ओवर के कारण ही कप्तान विराट कोहली ने विनय को सुपर ओवर थमाया। विनय इस ओवर में दो छक्कों समेत 20 रन लुटा गए और बंगलूरू को शिकस्त मिली।

टूर्नामेंट का 21वां मैच का फैसला भी सुपर ओवर से हुआ। दिल्ली के पेसर उमेश यादव ने बंगलूरू की पारी में 19वां ओवर बेहतरीन अंदाज में डाला और इस ओवर में कोहली सहित दो विकेट लेकर मात्र पांच रन दिए। यादव को इसी ओवर के कारण सुपर ओवर फेंकने का मौका दिया गया।

यादव ने सुपर ओवर की पहली चार गेंद तो बढ़िया डाली लेकिन अंतिम दो गेंदों पर छक्के खा बैठे। बंगलूरू ने इस ओवर में 15 रन बटोरे जबकि दिल्ली 11 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें