फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Indians को रहना होगा सावधान, IPL 2020 में इस कमजोरी पर देना होगा ध्यान

Tue, 15 Sep 2020 09:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दमदार टीम बनाती है, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठान उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : ट्विटर
कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक की ठोस सलामी जोड़ी के लिए बल्लेबाजी में मुंबई इंडियंस की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें। पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
ट बोल्ट।
विज्ञापन

3 of 8
पोलार्ड - फोटो : अमर उजाला
सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है। उनकी मुख्य समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में।

4 of 8
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा। पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे है। विदेशी तेज गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कुल्टर नील गेंदबाजी हरफनमौला होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है। टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा। खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है। उनके पास कुणाल हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह है। टीम को पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी।
विज्ञापन

6 of 8
कीरोन पोलार्ड - फोटो : getty
ऑफ स्पिनर जयंत यादव के लिए पिछला घरेलू सत्र अच्छा नहीं रहा ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें इस सत्र में कितने मैचों में मौका मिलता है। कैरेबियाई प्रीमियर लीग में के फाइनल में चार विकेट लेकर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड अपने कोटा का चार ओवर डाल सकते हैं। वह हालांकि पिछले कुछ सत्र से नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

7 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस के साथ पिछले 10 साल से जुड़े 33 वर्षीय 146.77 के स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 176 छक्के भी मारे हैं जो इस टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। कोच महेला जयवर्धने ने एक हालिया साक्षात्कार में, रोहित के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया, उन्होंने कहा कि सहजता से बल्लेबाजी करने वाला यह कप्तान विपक्ष के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाना करना पसंद करता है।
विज्ञापन

8 of 8
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड - फोटो : मुंबई इंडियंस
टीम: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कोल्टर नाईल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें