फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO वायरल होने के बाद स्टीव स्मिथ का पहला बयान, खेल से बेईमानी के लगे थे आरोप

Tue, 12 Jan 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को सोमवार को पहले सत्र के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान धोखाधड़ी करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही उन पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगने लगे। मगर अब खुद स्मिथ ने इस पर सफाई दी है।

 
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत का गार्ड खराब करते वार्नर - फोटो : ट्विटर
स्मिथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद पर लग रहे धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि, मैं इस तरह की प्रतिक्रिया से काफी हैरान और निराश हूं। दरअसल, 'न्यूज क्रॉप' से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं अक्सर मैचों में ऐसा करता हूं ताकि यह समझ सकूं कि हम गेंदबाजी कहां कर रहे हैं और बल्लेबाज उसका सामना कैसे कर रहे हैं। मुझे वहां निशान बनाने की आदत है।' स्मिथ ने आगे कहा, 'यह शर्मनाक है कि इसने और कुछ अन्य विवादों ने कल (सोमवार) टीम इंडिया की बल्लेबाजी की चमक को थोड़ा फीका कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत का गार्ड खराब करते वार्नर - फोटो : ट्विटर
दरअसल, ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी के दौरान 'गार्ड' लेते हुए स्टंप की दिशा में लाइन खींची थी। वीडियो में उसी लाइन को स्मिथ मिटाकर दूसरी लाइन खींचते नजर आए थे। स्मिथ का वीडियो सामने आने के बाद इस बल्लेबाज को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, स्मिथ से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिन पेन इस मामले में सफाई दे चुके थे। उन्होंने कहा था, 'अगर आप स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखें तो वह हर मैच में दिन में पांच या छह बार ऐसा करता है। वह हमेशा बल्लेबाजी क्रीज पर खड़ा होता है।'
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
बता दें कि स्मिथ ने इस तरह को आरोपों को शर्मनाक बताया। इसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी की तारीफ है। मालूम हो कि स्मिथ इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में शामिल रहे थे। इसके बाद स्मिथ और तत्कालीन उप कप्तान डेविड वार्नर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से 12 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। स्मिथ की जगह पेन को आस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें