फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद ओली पोप ने दिया बड़ा बयान, बैजबॉल को लेकर कही ये बात

Wed, 24 Jul 2024 12:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की सीरीज में अभी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर रखी है।
विज्ञापन
ओली पोप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। मेजबान इंग्लैंड पहले दो टेस्ट मैच में मेहमान टीम पर काफी भारी पड़ा है और उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के टेस्ट में बैजबॉल शैली की चर्चा काफी चलती रही है और अब इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। पोप का मानना है कि उनकी टीम टेस्ट क्रिकेट में एक दिन के अंदर 600 रन बना सकती है और इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया कि वे बल्लेबाजी में आक्रामक शैली बैजबॉल से पीछे हट रहे हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे 500 से अधिक रन 
इंग्लैंड ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की सीरीज में अभी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर रखी है। उसने पहले टेस्ट मैच में पारी के अंतर से और दूसरे मैच में 241 रन से जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 26 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। 

इंग्लैंड के नाम है एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम ही है। उसने 1936 में भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 588 रन बनाए थे और पोप का मानना है कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम इस रिकार्ड को तोड़ सकती है। पोप ने कहा, कभी-कभी हम एक दिन में 280 या 300 रन बना सकते हैं क्योंकि हम परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि भविष्य में कभी ऐसा दिन आए जब हम 500 से 600 रन बना लें और यह अच्छा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन

पोप ने बैजबॉल रणनीति के बारे में कहा, ट्रेंटब्रिज में पहले दिन मुझसे पूछा गया था क्या आपको इस तरह खेलने के लिए कहा जाता है। नहीं, हमें ऐसा नहीं कहा जाता। यह हमारा स्वाभाविक खेल है और हम इसे खेलने के तरीके अपनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें