फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup : श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा और पाथुम  निसांका ने खेली अर्द्धशतकीय पारियां, आयरलैंड को 70 रन से हराया

Thu, 21 Oct 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आबुधाबी

सार

श्रीलंका लगातार दूसरी जीत के साथ क्वालिफाई करके सुपर-12 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। आयरलैंड 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गया।
विज्ञापन
श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा ने (71 रन, 47 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) और पाथुम निसांका (61 रन, 47 गेंद, 6 छक्के, 1 छक्का) की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद महीश (3/17) की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से श्रीलंका ने टी20 विश्व के ग्रुप ए मैच में आयरलैंड को 70 रन से पराजित किया। 

विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसारंगा डि सिल्वा ने (71 रन, 47 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) और पाथुम निसांका (61 रन, 47 गेंद, 6 छक्के, 1 छक्का) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली।

लगातार दूसरी जीत के साथ श्रीलंका क्वालिफाई करके सुपर-12 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। आयरलैंड 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गया। उसके दो बल्लेबाज एंडी बालर्बिनी (41) और कार्टिस कैंपर (24) ही दोहरे अंक तक पहुंचे। श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


न्योता पाकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने श्रीलंका ने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निसांका और वानिंदु ने चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की जिससे टीम सात विकेट पर 171 रन बनाने के सफल रही। कप्तान दासुन शनाका 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की ओर से जोश लिटिल ने चार और मार्क एडेयर ने दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें