फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: मैच फिक्सिंग मामले में अदालत ने की कार्रवाई, दो भारतीयों को पासपोर्ट जमा करने का दिया आदेश

Thu, 16 May 2024 03:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

योनी पटेल और पी आकाश पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं। हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ इस मामले में सुनवाई करते हुए दोनों को अपने पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैच फिक्सिंग मामले में श्रीलंका की एक अदालत ने दो भारतीयों को अपने पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। दोनों पर गैर-मान्यता प्राप्त लीजेंड्स क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आठ से 19 मार्च के बीच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मैच में फिक्सिंग के संकेत मिले थे।
विज्ञापन


दरअसल, योनी पटेल और पी आकाश पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं। हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ इस मामले में सुनवाई करते हुए दोनों को अपने पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। योनी पटेल कैंडी स्वैम्प आर्मी टीम के मालिक हैं। 

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में राजस्थान किंग्स ने न्यूयॉर्क सुपर स्ट्राइकर्स को हराया। श्रीलंका के पूर्व वनडे कप्तान उपुल थरंगा वर्तमान में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के अध्यक्ष हैं और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी नील ब्रूम ने खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई से पटेल और आकाश द्वारा खेलों को फिक्स करने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद मजिस्ट्रेट की अदालत ने पटेल और आकाश के जांच पूरी होने तक देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। खेल में मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार को अपराध मानने के मामले में श्रीलंका पहला दक्षिण एशियाई देश है। 2019 में श्रीलंका ने इस अपराध के खिलाफ कानून पारित किया था। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें