फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvZIM: ऐतिहासिक टेस्ट में एबी डीबिलियर्स ने की जोरदार वापसी, जिम्बाब्वे हुई पस्त

Wed, 27 Dec 2017 11:07 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीबिलियर्स - फोटो : File
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पोर्ट एलिजाबेथ के ऐतिहासिक टेस्ट मैच में एबी डीविलियर्स ने लगभग दो साल बाद टेस्ट में वापसी की और फाफ डू प्लेसी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालते हुए 65 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली।  वहीं, अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे एडेन मार्कराम ने 204 गेंदों का सामना करके 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। इस डे-नाईट मैच के पहले ही दिन 13 विकेट गिरे। 
विज्ञापन


पहली बार खेले जा रहे ऑफिशियल चार दिवसीय टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के नए कप्तान एबी डीबिलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली इनिंग 309/9 रन पर घोषित की। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने अपने चार अहम विकेट गंवाकर महज 30 रन बनाए और अभी वो 279 रन पीछे है। 

जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस और क्रिस पोफू ने क्रमशः तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा लेग स्पिनर ग्रीम क्रेमर दो विकेट लेने में कामयाब रहे। 

ये भी पढ़ेंः एबी डीविलियर्स ने तोड़ा टी-20 में युवराज सिंह का 'तूफानी' रिकॉर्ड!

जिम्बाब्वे की इस मैच में शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर हैमिल्टन मासाकाजा बिना खाता खोले ही मोर्ने मोर्कल की पहली बॉल पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे। दूसरे ओपनर चामू चिभाभा को भी मोर्कल ने मात्र 6 रन पर टेम्बा बावुमा के हाथ स्लिप में कैच आउट करवाया। इन दोनों के आउट होने पर क्रीज पर आए क्रेग एर्विन और ब्रेंडन टेलर ज्यादा देर तक विकेट पर जम नहीं सके। एर्विन को फिलेंडर ने 4 रन पर एलबीडब्ल्यू और टेलर को मोर्कल ने एबी डीबिलियर्स के हाथ शून्य के स्कोर पर कैच आउट कर पवेलियन में जाने को मजबूर किया। 
विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन जिम्बाब्वे की डूबती हुई नइया को पार लगाने की जिम्मेदारी रायन बर्ल और काइल जार्विस के कंधों पर होगी। फिलहाल बर्ल 15* और जार्विस 4* रन पर नाबाद खेल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

इस वजह से ऐतिहासिक है यह टेस्ट मैच

south africa - फोटो : File
साउथ अफ्रीका इस ऐतिहासिक मैच को जीतकर अपने लिए यादगार बनाना चाहेगी। यह पहली बार है जब आईसीसी ने किसी देश को चार दिन के टेस्ट मैच की इजाजत दी है। आमतौर पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच से इस मैच के नियम में थोड़े बदलाव किए गए हैं। 

इस मैच में रोजाना 6.30 घंटे का खेल होगा, जबकि पांच दिन के टेस्ट में 6 घंटे का खेल होता है। इस मैच में 90 की जगह पर रोजाना 98 ओवर फेंके जाएंगे। 

खेल के पहले दोनों सत्र दो घंटे के बजाय दो घंटे, 15 मिनट के हैं। पहले सत्र के बाद लंच ब्रेक के बजाय 20 मिनट का चाय काल होगा। दूसरे सत्र के बाद 40 मिनट का डिनर ब्रेक होगा। इसमें किसी दिन समय बर्बाद होने के कारण अगले दिन जल्दी मैच करवाने या इस वजह से अधिक ओवर करने का प्रावधान नहीं है।

पांच दिनी मैचों में फॉलोऑन 200 रन की बढ़त पर दिया जाता है, लेकिन इसमें 150 रन की बढ़त पर फॉलोऑन दिया जा सकता है। प्रत्येक दिन खेल स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर, 30 मिनट पर शुरू होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें