'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका का वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आगाज हालांकि सुखद नहीं रहा लेकिन एक नायाब रिकॉर्ड जरूर दर्ज हो गया। इस टीम ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में पहले बल्लेेबाजी करते हुए 209 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने एक ही टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 200 का आंकड़ा पार किया। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 229 रन बनाए थे हालांकि वह मैच जीतने में कामयाब नहीं रहे।
अफ्रीकी टीम ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 209 रन बनाकर एक रिकॉर्ड बना लिया। वर्ल्ड कप के सभी संस्करणों में कोई दूसरी टीम ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम की ओर से तीन बल्लेबाज 40 से ज्यादा स्कोर करने में कामयाब रहे। इनमें एबी डीविलियर्स ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। एबी ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए।
अफ्रीकी बल्लेबाजी विपक्षी टीम के खिलाफ जितनी घातक थी उतनी ही आक्रामकता से अफगान बल्लेबाजों ने उसका जवाब दिया। विशाल लक्ष्य को भेदने उतरी अफगान टीम का आगाज बेहद शानदार रहा।