फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बुरी खबर: इस साल भी रद्द हो सकता है टी-20 विश्व कप? बर्थडे पर गांगुली ने कही यह बड़ी बात

Thu, 08 Jul 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण अगर इस साल भी टी-20 विश्व कप रद्द हो जाता है तो यह खेल के लिए बड़ी क्षति होगी।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण अगर इस साल भी टी-20 विश्व कप रद्द हो जाता है तो यह खेल के लिए बड़ी क्षति होगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान गांगुली ने यह बात कही। इस दौरान गांगुली ने फिर से दोहराया कि बीसीसीआई को सभी हितधारकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस साल के आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन यूएई में करना पड़ रहा है। पहले इसका आयोजन भारत में होना था। उन्होंने कहा, 'इस पर खेद होगा लेकिन किसी ने भी अपने पूरे जीवन में ऐसी परिस्थितियां नहीं देखी हैं। पिछले साल विश्व कप को रद्द कर दिया गया था। यदि इस बार भी विश्व कप कोरोना के कारण रद्द होता तो इससे खेल को बहुत अधिक नुकसान होता। इसलिए हमने सुरक्षित स्थान पर आयोजन का फैसला किया।' बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'दादा' नाम से मशहूर गांगुली टीम इंडिया के ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर भारत को जीतना सिखाया। 8 जुलाई 1972 को कोलकाता के बेहाला में जन्मे गांगुली ने न सिर्फ अपने खिलाड़ियों में जोश भरा बल्कि टीम को दुनिया के किसी भी मैदान पर जीत हासिल करने का जज्बा दिया।

विज्ञापन

 


हालांकि, अगर सबकुछ ठीक रहा तो तय शेड्यूल के मुताबिक टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा। पिछले महीने बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने की पुष्टि कर दी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था हम टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा।

विज्ञापन

चयन विवाद पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चोटिल सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को इंग्लैंड नहीं भेजने के फैसले पर उठे विवाद पर गुरुवार को कहा कि यह चयनसमिति से जुड़ा विषय है। गांगुली जब गुरुवार को अपने 49वें जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे तो उनसे इस विवादास्पद मामले के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा, 'यह चयनकर्ताओं का फैसला है।' गौरतलब है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अपने प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंग्रे के जरिए 28 जून को गिल की जगह दो सलामी बल्लेबाजों को भेजने के लिए कहा था। उन्होंने पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल के नाम भी सुझाए थे। लेकिन चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने दो दिन पहले तक कोई औपचारिक उत्तर नहीं भेजा था क्योंकि चार सलामी बल्लेबाज पहले से ही टीम में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें