फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ-वॉर्नर 'द हंड्रेड लीग' के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार, 570 खिलाड़ियों की होगी नीलामी

Thu, 17 Oct 2019 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वार्नर-स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जुलाई में होने वाली ‘द हंड्रेड लीग’ के शुरुआती ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हैं। स्मिथ और वॉर्नर की रिजर्व कीमत 125000 पाउंड (करीब 1.14 करोड़ रुपये) है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी इसी श्रेणी में हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट को एक लाख पाउंड (करीब 91 लाख रुपये) की रिजर्व राशि के वर्ग में रखा गया है। बीसीसीआई के कानून की वजह से कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा। हालांकि हरभजन ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बाद में उन्हें भी अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए पहली नीलामी रविवार को होगी। पुरुष वर्ग में 239 विदेशी खिलाड़ियों समेत 570 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ टीमें 100 गेंद के पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी जो 17 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें