हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
करवा चौथ आज, महिलाएं निर्जला व्रत रख इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन
देशभर में सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी । रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद वे पति का चेहरा देखकर अपना उपवास पूरा करेंगी। अबकी बार करवा चौथ पर ग्रहों का शुभ संयोग भी है। रोहिणी नक्षत्र में मंगल का योग शुभ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, आज होगी पेशी
आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को प्रवर्तन निदेशालय ने भी अपनी जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को निचली अदालत से अनुमति मिलने के बाद जांच एजेंसी ने यह कदम उठाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या पर मध्यस्थता पैनल ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, आज चर्चा कर सकती है संविधान पीठ
अयोध्या मामले में गठित मध्यस्थता पैनल ने बुधवार को सीलबंद लिफाफे में दूसरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम पक्ष ने प्रस्ताव दिया है कि विवादित स्थल पर मंदिर बनाने की इजाजत दी जा सकती है। इस बीच, पांच सदस्यीय संविधान पीठ के सदस्य बृहस्पतिवार को चैंबर में मिलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज दोपहर 2 बजे के बाद बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
फूल वालों की सैर कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। इनमें डीडीए, एमसीडी और दिल्ली सरकार के सभी सरकारी विभाग शामिल हैं। इस दौरान सभी विभागों के कार्यालय दोपहर 2 बजे के बाद बंद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
देहरादून से आज तीन और ट्रेनें रहेंगी रद्द, ध्यान दीजिए वरना मुसीबत झेलेंगे
हरिद्वार-लक्सर के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते दून से संचालित कई ट्रेनों का संचालन पहले से ही रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आज बृहस्पतिवार से तीन और ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर