फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill: चोटिल हुए या दिया गया आराम? गिल के टी20 सीरीज से बाहर होने पर फैंस ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

Thu, 18 Dec 2025 10:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए अनुपलब्ध थे, लेकिन फैंस ने इसे अलग ही मोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने गिल के बाहर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से बाहर रहने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। गिल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गिल पैर की अंगुली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेष दो मैचों से बाहर हो गए हैं। समझा जाता है कि गिल को ये चोट ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी थी। हालांकि, गिल के बाहर होने पर फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इन्होंने सवाल उठाए हैं कि क्या वाकई गिल चोटिल हुए हैं या उन्हें ड्रॉप किया गया है?
विज्ञापन

टी20 सीरीज से की थी मैदान पर वापसी
गिल को इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में चोट लगी थी और उन्होंने टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी की थी। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गिल इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे। टी20 सीरीज के लिए गिल को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। पहले टी20 से ठीक पहले गिल फिट करार दिए गए थे। अब एक बार फिर उनकी चोट की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। 

गिल के बाहर होने पर कुछ प्रशंसकों ने मजे लिए। कई फैंस का कहना है कि गिल को ड्रॉप किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से गिल की फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइए देखतें हैं कि गिल के चोटिल होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर किस तरह प्रतिक्रिया दी...







खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं गिल
उपकप्तान शुभमन गिल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शनॉ काफी खराब रहा है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। गिल ने अन्य प्रारूपों में अपना स्तर दिखाया है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें अब भी उस आश्वस्त बल्लेबाज की झलक नहीं दिखाई है जो वह टेस्ट और वनडे में है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के तीन मैचों में गिल ने 32 रन बनाए हैं। गिल ने पहले मैच में चार, दूसरे में शून्य और तीसरे मैच में 28 रन बनाए थे। इस सीरीज में उनका औसत 10.66 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 103.22 का है।
विज्ञापन

कोहरे में धुला चौथा टी20
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद खराब रही, जिससे खेल कराना संभव नहीं हो सका। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें