फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: जॉब नहीं डरावना सपना! जॉइनिंग से पहले ही कंपनी ने गिना दिए 12 घंटे काम और बर्नआउट, लोग बोले- भागो

Thu, 18 Dec 2025 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: यह मामला रेडिट से सामने आया, जहां एक यूजर ने कंपनी का जॉब डॉक्यूमेंट शेयर किया। आमतौर पर जहां जिम्मेदारियां और ग्रोथ लिखी जाती हैं, वहां इस बार भाषा ने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सोशल मीडिया सिर्फ मौके ही नहीं, बल्कि चेतावनियां भी लेकर आ रहा है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में है, जहां एक जॉब डिस्क्रिप्शन ने लोगों को चौंका दिया है। यह जॉब पोस्ट किसी स्किल या सैलरी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सख्त और डराने वाली भाषा के कारण वायरल हो गई है। रेडिट पर शेयर किए गए इस जॉब ऑफर को पढ़कर कई यूजर्स ने कहा कि यह पारदर्शिता नहीं, बल्कि पहले दिन से ही उम्मीदवारों को डराने की कोशिश है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह पोस्ट
यह पूरा मामला रेडिट फोरम से सामने आया है। यहां एक यूजर ने एक कंपनी का ऑफिशियल जॉब डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें लिखी थीं। आमतौर पर ऐसे डॉक्यूमेंट में जिम्मेदारियां, स्किल्स और ग्रोथ की बातें होती हैं, लेकिन इस जॉब डिस्क्रिप्शन की भाषा बिल्कुल अलग थी। इसमें साफ लिखा गया था कि काम का समय सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और तब तक चलेगा जब तक काम पूरा न हो जाए। यानी कोई तय एंड टाइम नहीं।

विज्ञापन

by
u/ThingImportant3517 inrecruitinghell">http://
Is it normal for job descriptions to casually threaten you before you even join?
byu/ThingImportant3517 inrecruitinghell


वर्क कल्चर पर उठे सवाल
डॉक्यूमेंट में यह भी बार-बार जोर दिया गया कि यह एक स्टार्टअप है और स्टार्टअप में काम करना आसान नहीं होता। लिखा था कि कुछ भी अच्छा और बड़ा बनाने में समय लगता है। इसके बाद जो लाइन सबसे ज्यादा लोगों को चुभ गई, वह यह थी कि ज्यादातर कर्मचारी पहले दो महीनों के अंदर ही नौकरी छोड़ देते हैं। कारण भी बताया गया कि नए लोग इस तेज रफ्तार माहौल के साथ खुद को ढाल नहीं पाते। अंत में बिना किसी झिझक के यह भी लिखा गया कि दिन में 10 से 12 घंटे काम करने की उम्मीद रखी जाती है।

लोगों ने जाहिर की नाराजगी
इस जॉब ऑफर को पाने वाले व्यक्ति ने रेडिट पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उसने लिखा कि उसे लंबे काम के घंटे उतने परेशान नहीं कर रहे थे, जितनी यह सोच कि थकान और बर्नआउट को व्यक्ति की कमजोरी बताया गया है। उसके मुताबिक, डॉक्यूमेंट का लहजा ऐसा था जैसे अगर कोई इस माहौल में टूट जाए, तो गलती सिस्टम की नहीं बल्कि कर्मचारी की मानी जाएगी।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
पोस्ट वायरल होते ही हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर यूजर्स ने इसे एक रेड फ्लैग बताया। एक यूजर ने लिखा कि यह जॉब पोस्ट खुद कह रही है कि यहां मत आना। दूसरे ने मजाक में कहा कि लगता है यह विज्ञापन किसी ऐसे इंसान ने लिखा है जो खुद वहां से नौकरी छोड़ना चाहता है। कई लोगों ने कहा कि ऐसी कंपनियां पहले से ही बता देती हैं कि यहां वर्क-लाइफ बैलेंस की कोई जगह नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें