फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: भारतीय टीम में वापसी कर सकता है यह अहम खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए मिल सकता है मौका

Tue, 18 Jun 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है और टीम नए कोच के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। श्रेयस के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है और टीम नए कोच के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। 
विज्ञापन

जिंबाब्वे के खिलाफ भी मिल सकता है मौका
श्रेयस को पांच जुलाई से जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी चुना जा सकता है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनके चुने जाने की संभावना अधिक है। श्रीलंका के खिलाफ भारत को जुलाई-अगस्त में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर द्रविड़ की जगह अगले कोच पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि गंभीर आईपीएल में केकेआर के मेंटर थे। मालूम हो कि श्रेयस को ईशान किशन के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था चूंकि वे रणजी ट्रॉफी खेलने से कतरा रहे थे। श्रेयस ने रणजी फाइनल खेलकर 90 रन बनाए थे।

अगले सप्ताह हो सकता है टीम का एलान
जिंबाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान अगले सप्ताह हो सकता है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। जिंबाब्वे जाने वाली टीम में रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद जैसे आईपीएल स्टार होंगे। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को आराम नहीं दिया गया तो वे कप्तान और उपकप्तान हो सकते हैं, हालांकि दोनों आईपीएल की शुरुआत से लगातार खेल रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, श्रेयस इस समय एनसीए में नहीं है। एनसीए में अधिकांश वे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में अच्छा खेला और जिंबाब्वे जा सकते हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग, मयंक यादव, हर्षित राणा, नीतिश रेड्डी, विजयकुमार विशाख, यश दयाल शामिल हैं। ऐसी संभावना है कि श्रेयस श्रीलंका में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जा सकता है। उसने वनडे विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाए थे और उसका औसत 50 के करीब है। उसे बाहर कैसे कर सकते हैं। 
विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ी वनडे और टेस्ट पर देंगे ध्यान 
समझा जाता है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे क्योंकि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच नौ डब्ल्यूटीसी टेस्ट खेले जाने हैं। इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में दो-दो टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट और पाकिस्तान में वनडे चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें