फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी से दूरी बनाने के लिए श्रेयस ने कमर में दर्द की झूठी शिकायत की? NCA ने कहा- वह पूरी तरह फिट

Thu, 22 Feb 2024 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई को लिखी एक चिट्ठी में एनसीए ने श्रेयस को फिट करार दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम बातें चल रही हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा है कि रणजी में नहीं खेलने के लिए श्रेयस ने बहाना दिया और चोट की झूठी कहानी रची। 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर ड्रामा जारी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह की चेतावनी के बावजूद ईशान किशन ने रणजी से दूरी बना रखी है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उनके खराब फॉर्म के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों से टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें भी रणजी खेलने की सलाह दी गई थी। हालांकि, श्रेयस ने कमर में दर्द की वजह से रणजी से दूरी बनाई थी। अब उनकी चोट को लेकर बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई को लिखी एक चिट्ठी में एनसीए ने श्रेयस को फिट करार दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम बातें चल रही हैं। कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा है कि रणजी में नहीं खेलने के लिए श्रेयस ने बहाना दिया और चोट की झूठी कहानी रची। 

श्रेयस को कोई ताजा चोट नहीं

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल विज्ञान और मेडिसिन के प्रमुख नितिन पटेल ने पुष्टि की है कि श्रेयस को कोई ताजा चोट नहीं है और वह फिट हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों के अनुसार श्रेयस अय्यर पीठ दर्द के कारण बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच से दूरी बना ली है। वहीं, नितिन के अनुसार, अय्यर को कोई चोट नहीं है और शुक्रवार से शुरू होने वाले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। शुक्रवार को मुंबई बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगा।

जय शाह ने दी थी चेतावनी

श्रेयस, ईशान और दीपक - फोटो : BCCI
पिछले हफ्ते बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। विकेटकीपर ईशान किशन मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे को बीच में ही छोड़कर चले गए और झारखंड के लिए रणजी खेलने तक नहीं पहुंचे। वह बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। जय शाह ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर वह रणजी से दूरी बनाते हैं तो चयनकर्ता कोई भी सख्त फैसला ले सकते हैं।

श्रेयस को बड़ौदा के खिलाफ खेलने के लिए कहा गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एनसीए से मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद श्रेयस अय्यर को रणजी खेलने के लिए कहा है। श्रेयस पहले भी पीठ की चोटों से प्रभावित हुए थे और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले साल के आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नेतृत्व करने की संभावना है।
विज्ञापन

टेस्ट में खराब फॉर्म से गुजर रहे श्रेयस

श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में फेल रहने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। जय शाह ने जो चेतावनी दी थी उसमें कहा गया था कि किसी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी पर चयनकर्ता भविष्य में तब तक विचार नहीं करेंगे जब तक कि वह घरेलू टूर्नामेंट खेलकर अपने खेल में सुधार नहीं करते। न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छे नोट पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने के बाद श्रेयस ने बड़े स्कोर बनाने के लिए संघर्ष किया है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में उन्होंने 26 की औसत से 104 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें