फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने उड़ाया साथी क्रिकेटर का मजाक

Fri, 15 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
शोएब मलिक - फोटो : samaa tv
विज्ञापन
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने अपनी टीम के साथी अहमद शेहजाद का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है। शोएब मलिक के पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के बाद यह वाकया हुआ।
विज्ञापन


वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ बुधवार को लाहौर में दूसरे टी20 में मलिक ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'लाहौर तुस्सी ग्रेट हो! आज आपके समर्थन ने मेरे साथ-साथ सभी पाकिस्तानी क्रिकेटरों के रोंगटे खड़े कर दिए। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

मलिक के इस ट्वीट पर शहजाद ने जवाब दिया, 'लाहौर तो ग्रेट है ही, लेकिन तुस्सी भी बहुत ग्रेट हो। ऐतिहासिक सीरीज में शानदार उपलब्धि। बधाई भाई।'

शेहजाद के रिप्लाई के बाद मलिक ने मजेदार जवाब देते हुए पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज का मजाक बना दिया। मलिक ने रिप्लाई किया, 'धन्यवाद भाई, कभी मुझे भी मौका दे आपको ग्रेट बोलने का।'
विज्ञापन


Lahore, tussi great ho! 🇵🇰 today your support gave all Pakistani cricketers including me goosebumps. Feels so surreal #PakvsWXI pic.twitter.com/WjA3t9cKIt— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) September 13, 2017


Lhr toh great hai hi but tussi bhi bht great ho.. what an achievement in this historical series.. congratz bro @realshoaibmalik #PakvsWXI https://t.co/mo4yMRflx2— Ahmad Shahzad (@iamAhmadshahzad) September 13, 2017


Thank you bro kabhi mujhe bhi mauqa de apko great bolne ka 😝— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) September 14, 2017


बता दें कि मलिक ने 88 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1, 702 रन बनाए हैं। विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए मलिक ने वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मैचों में क्रमशः 38 और 39 रन की पारी खेली।

वहीं शेहजाद ने दो मैचों में क्रमशः 39 और 43 रन की पारी खेली। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें फ़िलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। इंडिपेंडेंस कप नामक इस सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें