फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, क्रिकेटरों ने शेयर की सेल्फी

Fri, 15 Sep 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट और हार्दिक - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए चेन्नई पहुंच गयी है। युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। पांड्या ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'ऑफ टू चेन्नई' यानी हम चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं। पंड्या ने आगे लिखा, 'सीरीज के लिए हम कप्तान विराट के साथ बहुत एक्साइटेड हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीलंका को वन-डे सीरीज में 5-0 से हराने के बाद टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया को भी हराने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज होनी है। पहला वनडे मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया चेन्नई पहुंचने से पहले बहुत उत्साहित दिखाई दे रही है। 
  Off to Chennai! ✈️
Really excited for the series! 🇮🇳
With the skipper himself @imVkohli. pic.twitter.com/QzqsgQTSpr — hardik pandya (@hardikpandya7) September 14, 2017
विज्ञापन

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी फोटो शेयर

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल - फोटो : twitter
इसके साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर पर भारतीय टीम के युवा स्पिनर अक्षर पटेल के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने भी फोटो के कैप्शन में लिखा, 'ऑफ टू चेन्नई विद मैजेशियन' यानी चेन्नई के लिए रवाना हो रहे है।
  Off to Chennai with the magician #travelday ☺😊 @akshar2026 pic.twitter.com/vj06g2JctL — Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) September 14, 2017


बता दें कि हार्दिक पांड्या का श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में  प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 वन-डे मैचों में 4 विकेट लेने के साथ सिर्फ 19 रन ही बना पाए थे। ऐसे में पांड्या पिछली सीरीज को भूल कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

वहीं, विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 330 रन बनाए थे। जिसमें एक अर्धशतक और 2 शतक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 30 शतक पूरे करके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की थी। हालांकि विराट अपनी इसी फॉर्म को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज में बरकरार रखना चाहेंगे। मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज होनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें