फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सीरीज से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर, दुबे की एंट्री

Wed, 26 Jun 2024 08:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा- पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में घायल नीतीश रेड्डी के स्थान पर शिवम दुबे को नामित किया है।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी और शिवम दुबे - फोटो : BCCI/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत को जिम्बाब्वे का दौरा करना है। छह जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हाल ही में की गई थी। हालांकि, बुधवार को इस टीम में बड़ा बदलाव किया गया। युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को पहली बार भारत की सीनियर टीम से बुलावा आया था। हालांकि, अब वह चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा- पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में घायल नीतीश रेड्डी के स्थान पर शिवम दुबे को नामित किया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम नीतीश रेड्डी की स्थिति पर नजर रख रही है। भारत छह जुलाई से हरारे में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे से खेलेगा।

भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे।

नीतीश को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मिला था इनाम
नीतीश का आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा था। यह उनका डेब्यू आईपीएल था और इसके 15 मैचों में उन्होंने 303 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 76 रन का रहा था। इनमें दो अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा नीतीश ने तीन विकेट भी लिए थे। वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें टीम इंडिया में चयन के रूप में मिला। हालांकि, अब वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

शिवम फिलहाल टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में
वहीं, शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 खेल रहे हैं। उनका चयन इस सीरीज के लिए नहीं हुआ था। अब नीतीश के रिप्लेसमेंट के तौर पर वह टीम में आए हैं। शिवम बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी करने के अलावा दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप में शिवम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
विज्ञापन

भारतीय समयानुसार सभी मैच शाम साढ़े चार बजे से शुरू होंगे। पांचों टी20 मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाएंगे। यहां देखें पूरा शेड्यूल-
  • पहला टी20: छह जुलाई
  • दूसरा टी20: सात जुलाई
  • तीसरा टी20: 10 जुलाई
  • चौथा टी20: 13 जुलाई
  • पांचवां टी20: 14 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें