फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार शिखर धवन को मिला टेस्ट का टिकट

Wed, 13 Mar 2013 03:22 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से शिखर धवन सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर किए जाने के बाद शिखर धवन को मुरली विजय का जोड़ीदार बनाया गया है।
विज्ञापन


भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 14 मार्च से मोहाली में होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शिखर धवन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाएगा। जबकि टीम में मौजूद एक अन्य सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे मोहाली टेस्ट में 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे।

शिखर धवन मोहाली टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू (पदार्पण) करेंगे। धवन के डेब्यू करने की पुष्टि इस बात से भी होती है कि मैच से एक दिन पूर्व वे भारतीय टीम की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करने आए थे। उल्लेखनीय है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें