आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑल रांउडर शेन वाट्सन को विराट कोहली की गैर मौजूदगी में स्टैंड-इन कैप्टन के रूप में रखा है। कोहली अपने दांए कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं। चोट की वजह से कोहली एक हफ्ते तक आईपीएल से दूर रहेंगे।
पिछले महीने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कोहली को कंधे में चोट लगी थी। वहीं सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शिखर धवन ने कहा है कि कोहली की गैरमौजूदगी हमारे लिए अच्छी है।
आरसीबी की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कप्तान विराट कोहली शुरुआत के कुछ मैचों के लिए आईपपीएल से कंधे की चोट की वजह से दूर रहेंगे। उनकी मैदान पर मौजूदगी इस बात पर निर्भर करेगी कि वो फिटनेस टेस्ट पास कर लें। हम उनके जल्दी अच्छे होने की कामना करते हैं। तब तक शेन वॉट्सन आरसीबी की टीम को स्टैंड-इन कैप्टन के तौर पर लीड करेंगे।