रिजॉर्ट के पास महिलाएं (यह तस्वीर शुक्रवार की ही है)
- फोटो : डेलीमेल
यह घटना शव मिलने से कुछ मिनट पहले की है। इन चार महिलाओं का कहना है कि उन्हें पांच बजे का अपॉइंटमेंट मिला था। शेन वॉर्न और उनके दोस्तों ने उन्हें मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया था। दरवाजे पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उस महिला ने अपनी बॉस को मैसेज भेजा और बताया कि वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से दो महिलाएं शेन वॉर्न के कमरे तक गई थीं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं दो महिलाओं ने वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। वॉर्न को लेकर पुलिस ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि वॉर्न का निधन शाम सवा पांच बजे के आसपास हुआ था।
वॉर्न के विला का रूम
पुलिस ने बताया कि वॉर्न का निधन चार मार्च (शुक्रवार) को थाईलैंड के सामुजान विला में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। वॉर्न के कमरे से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उनके मौत में गड़बड़ी का शक हो। पुलिस का कहना है कि वॉर्न ने जरूर महिलाओं को मसाज देने के लिए बुलाया था, लेकिन उन महिलाओं का वॉर्न की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।
पुलिस ने पहले यह भी बताया था कि वॉर्न के कमरे में खून के धब्बे मिले थे, जो सीपीआर देने की वजह से आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 52 साल के वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार हैं। उनके नाम टेस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। वनडे और टेस्ट मिलाकर वॉर्न के नाम 1001 विकेट हैं।