फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shane Warne: 'वॉर्न की मौत मेरे परिवार से किसी को खोने जैसा', भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हुए भावुक

Fri, 23 Aug 2024 02:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

कुलदीप ने हाल ही में टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप जीता था। उनकी ऑस्ट्रेलिया की यह यात्रा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से कुछ महीने पहले हो रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाली है।
विज्ञापन
शेन वॉर्न और कुलदीप यादव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने खुलासा किया है कि दो साल पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की मौत से उन्हें गहरा झटका लगा था। कुलदीप ने बताया कि वॉर्न के निधन पर उन्हें परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसा महसूस हुआ था। उनका कहना है कि वॉर्न और उनके बीच एक मजबूत संबंध था। परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया घूमने गए कुलदीप ने अपने आदर्श के घरेलू मैदान प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा किया। वहां उन्होंने स्टेडियम के बाहर वॉर्न की प्रतिमा के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन

कुलदीप ने कहा, 'शेन वॉर्न मेरे आदर्श थे और मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था। जब भी मैं वॉर्न के बारे में सोचता हूं तो मैं भावुक हो जाता हूं। ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।' हालांकि, कुलदीप ने इस दिग्गज के साथ अपने समीकरण के बारे में विस्तार से नहीं बताया। वॉर्न की 2022 में थाईलैंड में छुट्टियों के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।

बार्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कुलदीप का बयान

कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
कुलदीप ने हाल ही में टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप जीता था। उनकी ऑस्ट्रेलिया की यह यात्रा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से कुछ महीने पहले हो रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाली है। उन्होंने कहा, 'मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं और हम इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन

घुटने की चोट से वापसी करने के बाद कुछ साल बेहतरीन बिताने वाले कुलदीप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) मुख्यालय का भी दौरा किया और सीईओ निक हॉकले से ऑनलाइन बातचीत की। उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन को भी स्वीकार किया। कुलदीप ने कहा, 'दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट प्रशंसक हमेशा टीम का समर्थन करते हैं और मुझे विश्वास है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बड़ी संख्या में आएंगे, खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान।' एमसीजी 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें