फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shan Masood: पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, अब छिनेगी शान मसूद की कप्तानी? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Fri, 11 Oct 2024 07:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

मसूद ने बताया कि पाकिस्तान ने 2022 के बाद पहली बार मुल्तान में टेस्ट मैच खेला है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें क्यूरेटर या मैदानकर्मियों से बातचीत करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की करारी शिकस्त के बाद शान मसूद की कप्तानी पर तलवार लटकी हुई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 34 वर्षीय खिलाड़ी से कप्तानी छीन सकता है। बता दें कि, शुक्रवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में पारी और 47 रन से शानदार जीत दर्ज की। अब उनकी नजर दूसरे टेस्ट पर है। यह मैच भी मुल्तान में ही खेला जाएगा। 
विज्ञापन

छिन जाएगी शान मसूद की कप्तानी?
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित चैनल समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) शान मसूद से कप्तानी छीन सकता है। उनकी जगह सउद शकील, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा में से किसी एक को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। 

कप्तान ने जताई निराशा
मुल्तान टेस्ट में मिली हार के बाद मसूद ने निराशा जताई। उन्होंने कहा- एक फिर हारना निराशाजनक है। इंग्लैंड ने मैच जीतने का तरीका ढूंढा और अपने लिए अवसर पैदा किए। वास्तविकता यह है कि टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन टीमें मैच जीतने का तरीका ढूंढ ही लेती हैं।

पहली पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 151 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। मुकाबले के बाद मसूद ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी टीम मानसिक रूप से कमजोर है, लेकिन हमें उम्मीद थी कि यह पिच तीसरे दिन से टूट जाएगी, इसलिए हमने अपनी पारी को लंबा खींचा। लेकिन दिन के अंत में आपको 20 विकेट लेने के तरीके खोजने होते हैं और हम हाल के दिनों में ऐसा नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

'..जीतने के तरीके ढूंढने होंगे'
मसूद ने बताया कि पाकिस्तान ने 2022 के बाद पहली बार मुल्तान में टेस्ट मैच खेला है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें क्यूरेटर या मैदानकर्मियों से बातचीत करने का मौका नहीं मिला। कप्तान ने कहा- इस बार मुल्तान में दोनों टीमें अलग थीं। लेकिन हमें टेस्ट मैचों में हर दिन परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के तरीकों में सुधार करना होगा और हर दिन बदलती पिच के साथ जीतने के तरीके खोजने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें