बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। शाकिब की चोट में फिलहाल कोई सुधार नहीं है और ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर समाप्त हो चुका है। बांग्लादेशी टीम को सुपर 12 के ग्रुप ए के सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
शाकिब की चोट में फिलहाल कोई सुधार नहीं है और ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर रहेंगे। हालांकि टेस्ट श्रृंखला में उनकी वापसी हो सकती है।
34 वर्षीय शाकिब को यूएई में चल रहे वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान ग्रेड एक की हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें बाकी के सभी मैचों से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक देवाशीष चौधरी ने बताया कि शाकिब को चोट से उबरने में कम से कम तीन हफ्ते लगेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ शायद टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे। ।।।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शेरे-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में 19 से 22 नवंबर तक तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमें 26 नवंबर से चार दिसंबर तक चटग्राम और मीरपुर में दो टेस्ट मैच खेलेंगी।