फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: विश्व कप में तनाव से परेशान था स्टार खिलाड़ी, ठीक से दिख तक नहीं रहा था; इसी वजह से नहीं बने रन

Tue, 26 Dec 2023 07:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में शाकिब अल हसन बेहद खराब फॉर्म में थे। अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से छोटी गेंद के खिलाफ उन्हें परेशानी हो रही थी।
 
विज्ञापन
अर्धशतक लगाने के बाद शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। एशियाई धरती पर टूर्नामेंट होने के बावजूद बांग्लादेश की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम थी। टीम के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह कप्तान शाकिब अल हसन का निराशाजनक प्रदर्शन था। 2019 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में शाकिब ने 666 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। हालांकि, इस साल भारत में हुए विश्व कप में वह 26.57 के औसत से सिर्फ 186 रन बना सके। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दो मुकाबलों में शाकिब चोट की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, खराब फॉर्म से निपटने के लिए उन्होंने अपने देश जाकर भी अभ्यास किया था, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले। वह लगातार छोटी गेंद के खिलाफ परेशान होते रहे और गेंदबाजों ने उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाया। अब विश्व कप के बाद शाकिब ने खुलासा किया है कि उन्हें टूर्नामेंट के दौरान सही से दिखाई नहीं दे रहा था। इस वजह से वह रन नहीं बना रहे थे। तनाव की वजह से उनकी एक आंख में धुंधला दिखाई दे रहा था। इसी वजह से उन्हें रन बनाने में परेशानी हो रही थी।

शाकिब ने एक इंटरव्यू में कहा "यह विश्व कप में एक या दो मैचों में नहीं है, बल्कि पूरे विश्व कप के दौरान मुझे यह (आंख की समस्या) रही थी। मुझे गेंद का सामना करने में बहुत परेशानी हो रही थी। जब मैं डॉक्टर के पास गया तो मेरे कॉर्निया या रेटिना में पानी था और उन्होंने मुझे ड्रॉप्स दी थीं और मुझसे कहा था कि मुझे अपना तनाव कम करना होगा। मुझे यकीन नहीं है कि क्या यही कारण था, लेकिन जब मैंने अमेरिका में दोबारा जांच की तो कोई तनाव नहीं था और मैंने डॉक्टर को बताया कि कोई विश्व कप नहीं है इसलिए स्वाभाविक रूप से कोई तनाव नहीं है।'' 
विज्ञापन


शाकिब ने कहा "क्योंकि मैंने कप्तानी की है। लेकिन अगर मुझे वह पहले मिल जाती तो यह आसान होता क्योंकि अगर मेरे पास समय होता तो मैं सब कुछ तैयार कर सकता था और वहां जा सकता था। मेरे सामने समस्या यह थी कि टीम उस तरह तैयार नहीं थी जैसा मैं सोच रहा था या जिस तरह से मैं खेलना चाहता था, वह तैयार नहीं थी। अगर आप न केवल विश्व कप के दौरान बल्कि 2023 तक देखें तो हमारा वनडे प्रदर्शन अच्छा नहीं था।"

बांग्लादेश लगातार छठी हार के बाद 2023 क्रिकेट विश्व कप से बाहर होने वाली पहली टीम थी। बांग्लादेश ने नौ में से केवल दो मैच जीते, अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की।

इस बीच, शाकिब ने जोर देकर कहा कि भले ही वह राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि समय का प्रबंधन करना कोई समस्या नहीं होगी, क्योंकि मैंने पहले भी ऐसा किया है और भविष्य में भी कर सकता हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं ऐसा करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें