फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे शाहिद अफरीदी, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

Tue, 31 Aug 2021 01:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने तालिबान की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी तालिबान की तारीफ कर बुरी तरह से फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह तालिबान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में अफरीदी कह रहे हैं, 'तालिबान बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हैं। ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आईं...माशाअल्लाह...ये चीजें... बड़ी जबरदस्त पॉजिटिविटी की तरफ चीजें नजर आ रही हैं।' अफरीदी ने कहा, 'तालिबानी महिलाओं को काम करने दे रहे हैं, राजनीति में जाने की इजाजत है...और मुझे लगता है कि तालिबान को क्रिकेट बहुत पसंद है।' बता दें कि अफरीदी का यह बयान तब आया है जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते गुरुवार को हुए आत्मघाती बम धमाकों में करीब 170 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं। अपने वीडियो में इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'तालिबान को क्रिकेट से बहुत प्यार है।' 

विज्ञापन

 


अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल
अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान  के लोग भी अफरीदी को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर्स ने तो अफरीदी को तालिबान का प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन

 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें